सुबह का नाश्ता करना क्यों है जरूरी? नजरअंदाज करने से कई नुकसान

On

 नई दिल्ली। सुबह का नाश्ता सिर्फ भूख मिटाने का साधन नहीं, बल्कि पूरे दिन की सेहत और ऊर्जा का सबसे बड़ा आधार है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जो लोग सुबह का नाश्ता नियमित रूप से करते हैं, वे दिनभर ज्यादा सक्रिय, तरोताजा रहते हैं। नाश्ता छोड़ने से शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा असर पड़ता है, जिससे कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। नेशनल हेल्थ मिशन बताता है कि सुबह का नाश्ता क्यों जरूरी है, रातभर के लंबे उपवास के बाद शरीर में ऊर्जा की कमी हो जाती है। सुबह का नाश्ता इस कमी को पूरा करता है और शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।

इससे मेटाबॉलिज्म तेजी से सक्रिय हो जाता है, जो पूरे दिन कैलोरी जलाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। अगर नाश्ता नहीं किया जाए, तो मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। नाश्ता करने से मूड भी अच्छा रहता है। सुबह पौष्टिक भोजन लेने से सेरोटोनिन और डोपामाइन जैसे हार्मोन बेहतर तरीके से काम करते हैं, जिससे व्यक्ति तनावमुक्त, खुश और एनर्जेटिक महसूस करता है। वहीं नाश्ता छोड़ने से चिड़चिड़ापन, थकान और कमजोरी का अहसास होता है। वजन नियंत्रण के लिए भी सुबह का नाश्ता बहुत फायदेमंद है। अध्ययनों से पता चलता है कि जो लोग नाश्ता करते हैं, उनमें मोटापे का खतरा काफी कम होता है। नाश्ता छोड़ने पर दिन में ज्यादा भूख लगती है और लोग ज्यादा खाने लगते हैं, खासकर जंक फूड की ओर रुझान बढ़ता है।

क्या सभी के लिए लाभकारी है ताम्रजल? जानें क्या कहता है आयुर्वेद  ये भी पढ़ें  क्या सभी के लिए लाभकारी है ताम्रजल? जानें क्या कहता है आयुर्वेद

नाश्ता दिमाग के लिए भी वरदान है। यह एकाग्रता, याददाश्त और निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाता है। स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वालों के लिए सुबह का पौष्टिक नाश्ता बेहद जरूरी है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर चीजें जैसे दूध, फल, ओट्स, दलिया, उपमा, पोहा, इडली, पराठा, नट्स आदि शामिल करने चाहिए। नाश्ता न करने से थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। एकाग्रता और याददाश्त में कमी मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ना और वजन बढ़ने के साथ ही एसिडिटी, सिरदर्द और चक्कर आना भी शामिल है। इससे दिनभर चिड़चिड़ापन और तनाव के साथ शुगर लेवल भी अनियंत्रित हो सकता है।

क्या आप भी योग और मेडिटेशन को एक ही समझते हैं? अभी दूर करें कंफ्यूजन  ये भी पढ़ें  क्या आप भी योग और मेडिटेशन को एक ही समझते हैं? अभी दूर करें कंफ्यूजन

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना