केमिकल रंगों से त्वचा को हो सकती है एलर्जी-रैशेज, हर्बल रंगों से मनाएं सुरक्षित होली

On

 नई दिल्ली। होली का त्योहार रंगों की खुशी से भरा होता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर सिंथेटिक या केमिकल रंग त्वचा के लिए बहुत खतरनाक साबित हो रहे हैं। हर साल लाखों टन ऐसे रंग इस्तेमाल होते हैं, जिनमें लेड, मरकरी, क्रोमियम, सिलिका जैसे भारी धातु, इंडस्ट्रियल डाईज, माइका डस्ट और कभी-कभी इंजन ऑयल तक मिले होते हैं। ये रसायन त्वचा को तुरंत और लंबे समय तक कई समस्याएं दे सकते हैं। केमिकल रंगों से त्वचा में जलन, खुजली, लालिमा, सूजन, एक्जिमा जैसी एलर्जी, ड्राईनेस और दर्द तक हो सकता है। चेहरा सबसे ज्यादा प्रभावित होता है क्योंकि रंग सीधे वहां लगते हैं। यही नहीं पहले से मौजूद बीमारियों में बढ़ोतरी - एक्ने, एक्जिमा, सोरायसिस, विटिलिगो या संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में स्थिति बिगड़ सकती है।

लंबे समय के खतरे जैसे पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिगमेंटेशन (काले धब्बे), लेड जैसे टॉक्सिन बच्चों के लिए खासतौर पर हानिकारक हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं के लिए भी हानिकारक हैं। यही नहीं आंखों में जलन, रेडनेस, वॉटरिंग, ग्रिटिनेस, बालों का झड़ना, नाखूनों की समस्या भी आम बात है। चेहरा सबसे नाजुक हिस्सा होने से इसका खास ख्याल रखना जरूरी है। होली से पहले और बाद में कुछ आसान उपाय अपनाने से कई लाभ मिलते हैं। प्री-होली प्रोटेक्शन के तहत चेहरे, गर्दन, हाथ-पैरों पर नारियल, बादाम, सरसों या तिल का तेल अच्छे से लगाएं। यह बैरियर बनाता है, रंग गहराई तक नहीं जाते। मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाएं। होंठों पर लिप बाम और नाखूनों पर क्लियर नेल पॉलिश लगाएं। रंग खेलते समय सनग्लास पहनें ताकि आंखें सुरक्षित रहें। वहीं, पोस्ट-होली केयर में ठंडे पानी से धोएं, हल्के क्लेंजर या ऑयल-बेस्ड क्लेंजिंग बाम से रंग हटाएं। चेहरे या त्वचा को रगड़ने से बचें, वरना स्क्रैच या एलर्जी बढ़ सकते हैं। मॉइस्चराइजर लगाकर त्वचा को हाइड्रेट रखें।

भारत की खामोशी बहुत भारी पड़ेगी बिन लड़े बहुत कुछ गंवा सकता है भारत ये भी पढ़ें  भारत की खामोशी बहुत भारी पड़ेगी बिन लड़े बहुत कुछ गंवा सकता है भारत

अगर रैशेज या जलन हो तो डॉक्टर से सलाह लें। केमिकल रंगों के बजाय हर्बल या नेचुरल कलर्स अपनाना सबसे सुरक्षित है। ये पौधों, फूलों और रसोइघर की चीजों से बनते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद और पर्यावरण हितैषी होते हैं। कुछ आसान हर्बल रंग हैं, जिन्हें घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। ये रंग एलर्जी नहीं करते, आसानी से धुल जाते हैं और त्वचा को नरम रखते हैं। हरे रंग के लिए पालक, धनिया, नीम की पत्तियां उबालकर या पीसकर बनाएं, पीला रंग हल्दी, बेसन या चावल का आटा और गेंदे की पंखुड़ियों से बनाएं। लाल या नारंगी रंग चुकंदर, गाजर, अनार के छिलका, लाल गुड़हल, पलाश या मेहंदी के पत्ते से बनाएं। नीले रंग के लिए नीले फूल या विष्णुकांता को उबालकर बनाएं। गुलाबी रंग के लिए गुलाब, चुकंदर या प्याज के छिलके का इस्तेमाल करें।

सुदर्शन: नाम की तरह सर्वगुण संपन्न है यह पौधा, गठिया जैसी बीमारी में भी देगा आराम  ये भी पढ़ें  सुदर्शन: नाम की तरह सर्वगुण संपन्न है यह पौधा, गठिया जैसी बीमारी में भी देगा आराम

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

इजरायल-ईरान युद्ध: सोने की कीमत 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी करीब 23,000 रुपए महंगी हुई

नई दिल्ली। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बढ़ी तेजी देखी गई। इससे सोना...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
इजरायल-ईरान युद्ध: सोने की कीमत 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी करीब 23,000 रुपए महंगी हुई

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत निर्धारित की ब्याज दर

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के लिए ब्याज दरों का ऐलान...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत निर्धारित की ब्याज दर

मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया होली पूजन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के मोरना, भोपा और ककरौली क्षेत्रों में सोमवार को होली का पर्व पूरे पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया होली पूजन

हिज्बुल्लाह के हमले के बाद एक्शन में इजरायल, आईडीएफ ने लेबनान के 53 गांवों को खाली करने का दिया आदेश

तेल अवीव। ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद दक्षिण...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
हिज्बुल्लाह के हमले के बाद एक्शन में इजरायल, आईडीएफ ने लेबनान के 53 गांवों को खाली करने का दिया आदेश

मेरठ: भडाना फार्महाउस में सपा का होली समारोह, राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि

मेरठ। मेरठ के भडाना फार्म हाउस में सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भडाना फार्महाउस में सपा का होली समारोह, राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि

उत्तर प्रदेश

मेरठ: भडाना फार्महाउस में सपा का होली समारोह, राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि

मेरठ। मेरठ के भडाना फार्म हाउस में सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भडाना फार्महाउस में सपा का होली समारोह, राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि

टीएमयू कैंपस में होली का रंगारंग जश्न, उत्साह और उमंग से सराबोर दिखे छात्र

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कैंपस में होली का त्योहार इस बार पूरे जोश, उत्साह और रंगों की बौछार के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू कैंपस में होली का रंगारंग जश्न, उत्साह और उमंग से सराबोर दिखे छात्र

प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गया चंदौली का परिवार फंसा, सुरक्षित वापसी की गुहार, होटल में हुए कैद

   नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार की खुशियां उस समय...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गया चंदौली का परिवार फंसा, सुरक्षित वापसी की गुहार, होटल में हुए कैद

यूपी में सबसे अधिक राजस्व मामलों के निपटारे में लखनऊ अव्वल, दूसरे स्थान पर प्रयागराज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जमीन और राजस्व से जुड़े विवादों को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सबसे अधिक राजस्व मामलों के निपटारे में लखनऊ अव्वल,  दूसरे स्थान पर  प्रयागराज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं