कन्नौज के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना.. ट्रक से टकराई दो रोडवेज बसें, तीन की मौत और 31 यात्री घायल
आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस के चालक को झपकी आने से हुई दुर्घटना
उन्नाव। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक से एक के बाद एक तेज रफ्तार दाे रोडवेज बसें टकरा गई । इनमें से मथुरा डिपो की रोडवेज बस के तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दाेनाें बसाें के 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए पहले सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दिवंगत तीन व्यक्तियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
यह हादसा सोमवार सुबह लगभग पांच बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उस समय हुआ जब आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस लगभग 40 यात्रियों को लेकर आगरा से लखनऊ जा रही थी कि एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ क्षेत्र के गहरपुरवा गांव के पास बस चालक को झपकी आ गई। ऐसे में बस आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। यूपीडा टीम और पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी बांगरमऊ पहुंचाया। और पुलिस ने ट्रक RJ29 GB 1397 को हटाकर हाईवे पर ही खड़ा कर दिया था।
इसी बीच आगरा से लखनऊ जा रही मथुरा डिपो की बस हाईवे पर इसी ट्रक में पीछे से टकरा गई। पुलिस बस में फंसे 14 लोगों को बाहर निकाल कर सीएचसी बांगरमऊ ले गयी, जहां चिकित्सकों ने तीन यात्रियों को को मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतकाें की अभी तक पहचान नहीं हाे सकी है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं।
ये भी पढ़ें मुज़फ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में मच गया हड़कंप, टेक्नीशियन ने उठा लिया ये कदम, पुलिस जांच में जुटीकोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि मथुरा डिपो की बस के चालक को झपकी आने से हादसा हाेने की संभावना है। दोनों बसों के 31 लोग घायल हुए हैं। दिवंगत तीन व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हाेंने बताया कि एक्सप्रेसवे पर यातायात को नियंत्रित करते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और मार्ग को सामान्य करा दिया गया है। बस चालक से पूछताछ की जाएगी तथा दुर्घटना के संबंध में आवश्यक विधि कार्रवाई की जा रही है।
आगरा फोर्ट डिपो बस के घायलों की सूची
वंदना साहनी अहिरौली बाजार कुशीनगर, रमेश खंडारा, थाना करीमुद्दीनपुर गाजीपुर, अनीता साहनी कुशीनगर, सुशील कुमार बालाजी नगर, एत्माद्दौला आगरा, राजाराम धवोविया, थाना कसेमार दरभंगा, बिहार, सुनील लखनऊ, रुद्र कुमार सिद्धार्थ नगर, सुमित्रा , अजमेरा सिद्धार्थ नगर, अनन्या कुशीनगर, अवधेश गोरखपुर, तारादेवी कुशीनगर, सरस्वती कुशीनगर, शाहरुख आगरा, धीर सिंह कन्नौज आदि हैं।
मथुरा डिपो बस के घायलों की सूची
सहदेव मथुरा, हर्षित पाल सीतापुर, सचिन लखीमपुर खीरी, राजीव कुमार लखीमपुर खीरी, अजय सिंह सीतापुर, प्रियंका सिंह लखनऊ, शारदा सिंह लखनऊ, दयाशंकर लखीमपुर खीरी, आशीष मथुरा, अजय कुमार सीतापुर, दिनेश, मिथलेश, रजनीश आर्सेना सीतापुर, सर्वेश मथुरा, शैलेन्द्र मथुरा, अमेरिका बहराइच, तारा देवी उन्नाव आदि शामिल हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां