मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया होली पूजन

होली की परिक्रमा कर विशेष पूजा अर्चना कर दान-पुण्य के साथ मनाया पर्व

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के मोरना, भोपा और ककरौली क्षेत्रों में सोमवार को होली का पर्व पूरे पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने टोलियों में निकलकर होली की स्थापना वाले स्थानों पर विशेष पूजा-अर्चना की। यह पूजा मुख्य रूप से पुत्रों की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए की गई।

मोरना ब्लॉक के 78 गांवों में 145 स्थानों पर होली स्थापना। महिलाओं ने पुत्र की लंबी आयु के लिए कच्चा सूत लपेटकर और विशेष पूजा-अर्चना कर होली का पर्व मनाया। भोकरहेड़ी के सुभाष चौक, नेहरू चौक और कुवांपट्टी समेत विभिन्न मोहल्लों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने होली पूजन किया। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ होली की परिक्रमा की और कच्चा सूत लपेटकर दूध, जल तथा गाय के गोबर से बने उपलों की माला अर्पित की। मोरना के जानसठ मार्ग स्थित भूमिया माता मंदिर और ककराला के प्राचीन जुडेश्वर महादेव मंदिर के पास भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

मुजफ्फरनगर: होली, रमजान और ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी की बैठक में आपसी भाईचारे की अपील ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: होली, रमजान और ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी की बैठक में आपसी भाईचारे की अपील

तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में दिखा उत्साह
प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शुकतीर्थ में होली को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। यहाँ श्रद्धालुओं ने भगवान की विशेष पूजा के बाद पुरोहितों को आटा, गुड़ और वस्त्रों का दान किया। पूजा के दौरान महिलाओं ने बेर, बताशे और पुष्प अर्पित कर सुख-शांति की प्रार्थना की।

मुजफ्फरनगर में 'कान्हा संग होली' पर थिरके नन्हे कदम,रामराज के दशमेश पब्लिक स्कूल में उड़ा गुलाल  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 'कान्हा संग होली' पर थिरके नन्हे कदम,रामराज के दशमेश पब्लिक स्कूल में उड़ा गुलाल 

पवित्रता बनाए रखने का संदेश
पूजा करने आई महिला श्रद्धालुओं-श्रुति चौधरी, मोनिका गोयल, और सोनिया गर्ग ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि होली रंगों और प्रेम का त्यौहार है। उन्होंने अपील की कि इस त्यौहार की पवित्रता को बनाए रखने के लिए नशा और झगड़ा बिल्कुल न करें।

मुजफ्फरनगर में एनएसएस शिविर में करियर मार्गदर्शन और राष्ट्रीय एकता पर हुआ संवाद ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में एनएसएस शिविर में करियर मार्गदर्शन और राष्ट्रीय एकता पर हुआ संवाद

145 स्थानों पर होगा होलिका दहन
प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, मोरना ब्लॉक के 78 गांवों में कुल 145 स्थानों पर होली स्थापित की गई है। सोमवार की मध्यरात्रि को इन सभी स्थानों पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया जाएगा, जिसके बाद मंगलवार को रंगों का उत्सव मनाया जाएगा।

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

नई दिल्ली। एआई समिट प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर

दुबई/ओमान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान के सुल्तान कबूस पोर्ट के उत्तर-पश्चिम स्थित एक तेल टैंकर को...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर

नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ प्राकृतिक कृषि पर मंथन, किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार पर बल

नई दिल्ली। देश में कृषि प्रणालियों को अधिक टिकाऊ और किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से नीति आयोग ने राष्ट्रीय...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ प्राकृतिक कृषि पर मंथन, किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार पर बल

मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

मुरादाबाद। जनपद में आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

मुरादाबाद। जनपद में आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

रमजान और होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

संभल। जनपद में रमजान माह और होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला...
उत्तर प्रदेश  संभल  
रमजान और होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

मुरादाबाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

मुरादाबाद। जनपद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। दो युवकों के बीच हो रहे विवाद को शांत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं