मुजफ्फरनगर में मैदान पर खेल का जज्बा और चेहरे पर होली की रंगत, केके पब्लिक स्कूल खतौली में में दोहरे उत्सव की धूम
स्पोर्ट्स डे पर बरसे मेडल, प्रधानाचार्य ने दिया रसायनों के बजाय 'हर्बल होली' का संदेश
खतौली (मुजफ्फरनगर)। फलावदा रोड स्थित के.के. पब्लिक स्कूल में शनिवार को 'होली मिलन' और 'स्पोर्ट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जहाँ एक ओर खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल और प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने खेल भावना और सांस्कृतिक उल्लास के इस संगम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने होली की महत्ता बताते हुए सभी से मिलजुलकर पर्व मनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत करते हुए कहा कि हमें रासायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक और हर्बल गुलाल का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने सादगी और प्रेम के साथ होली मनाने की प्रेरणा दी।
ये भी पढ़ें बुढ़ाना बार चुनाव में बदलाव की गूँज: चुनाव अधिकारी को बदलने की मांग पर अड़े युवा अधिवक्ताक्रिकेट और एथलेटिक्स में चमके सितारे
स्पोर्ट्स डे के दौरान आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में आयुष, विश्व प्रताप, वंश और सुधांशु ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया, जबकि सूर्य, पल्लव, नक्श राणा और कार्तिक सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। छात्राओं के वर्ग में यामिनी, अंशिका और अनुष्का ने शानदार बैटिंग और आयुषी, अनुभवा व आरुषि ने बेहतरीन बॉलिंग की। वहीं विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों सक्षम, मानवी, जस्सी, अरनव, छवि, विराट और अनमोल सहित अन्य को गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल से नवाजा गया। मेडल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
ये भी पढ़ें जिला कारागार मुजफ्फरनगर में डीएम व एसपी सिटी का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देशसांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
निधि और स्वाति मैडम के मार्गदर्शन में तैयार किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने मनमोहक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के सफल संचालन में देवदत्त आर्य, अंशु, मनोज, चंचल, पिंकी, साक्षी, विपिन, रामकुमार और सोमेश सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
ये भी पढ़ें मीरापुर के सिकंदरपुर में दूध बना'जहर'! 55 वर्षीय व्यक्ति की हालत नाजुक, अपनों पर ही लगे गंभीर आरोप
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियां