मुजफ्फरनगर में जौली-बेहड़ा मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत, दो साथी गंभीर

सिखेड़ा से लौटते समय बिजलीघर के पास हुई भिड़ंत, आरोपी कार चालक हिरासत में, मृतक के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मोरना(मुजफ्फरनगर)। जौली-बेहड़ा सादात मार्ग पर रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक कार की चपेट में आ गए। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अपने परिवार का एकमात्र सहारा था, जिसकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम करहेड़ा निवासी 37 वर्षीय गोपीचंद पुत्र कृष्णपाल मिठारिया अपने साथियों 35 वर्षीय दीपक और 21 वर्षीय आकाश के साथ रविवार सुबह सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूर में एक रिश्तेदारी में गए थे। वापसी के दौरान जब वे आकाश की बाइक (UP 12 WY 2532) से जौली-बेहड़ा सादात मार्ग पर स्थित बिजलीघर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (UP 12 BX 0349) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

मुजफ्फरनगर: कलयुगी बेटियों के पिता की हत्या में प्रेमी गिरफ्तार, खुला रूह कंपा देने वाला राज ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: कलयुगी बेटियों के पिता की हत्या में प्रेमी गिरफ्तार, खुला रूह कंपा देने वाला राज

अस्पताल में मचा कोहराम, दो घायल रेफर
हादसे के बाद राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद गोपीचंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल आकाश (पैर की चोट) और दीपक (कमर की चोट) की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

मुजफ्फरनगर में सड़क पर दौड़ता कैंटर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में सड़क पर दौड़ता कैंटर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

आरोपी चालक पुलिस की गिरफ्त में
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी कार चालक शमशाद (निवासी मलहुपुरा, मुजफ्फरनगर) को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना में पारिवारिक कलह ने कर दिया परेशान, युवक ने उठा लिया बड़ा कदम  ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना में पारिवारिक कलह ने कर दिया परेशान, युवक ने उठा लिया बड़ा कदम

परिवार के सामने आजीविका का संकट
मृतक गोपीचंद मुजफ्फरनगर-भोपा मार्ग पर स्थित एक पेपर मिल में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी राजवती, 16 वर्षीय पुत्री पायल और 10 वर्षीय पुत्र प्रशांत हैं। बड़ा भाई लुधियाना में मजदूरी करता है। गोपीचंद की अचानक मौत से परिवार के सामने पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान अमित राठी व अन्य ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

Views: 68

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा, नाले में पत्थर से दबाया शव

   कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा, नाले में पत्थर से दबाया शव

यूपी में भीषण सड़क हादसों का कोहराम: अलीगढ़ में चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, 8 वर्षीय मासूम की पहिए से कुचलकर मौत

   अलीगढ़/मिर्जापुर/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शनिवार और रविवार को दिल दहला देने वाले सड़क हादसों की खबरें सामने...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
यूपी में भीषण सड़क हादसों का कोहराम: अलीगढ़ में चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, 8 वर्षीय मासूम की पहिए से कुचलकर मौत

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे तेवर: बोले- 'योगी खुद को हिंदू साबित नहीं कर पा रहे, गोमाता के लिए अब होगा धर्मयुद्ध'

   काशी। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोलते हुए...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे तेवर: बोले- 'योगी खुद को हिंदू साबित नहीं कर पा रहे, गोमाता के लिए अब होगा धर्मयुद्ध'

बिहार: होली पर्व की तैयारी के बीच हादसा, शौचालय की टंकी में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र में रविवार को जहां लोग रंगों के पर्व होली की तैयारी...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार: होली पर्व की तैयारी के बीच हादसा, शौचालय की टंकी में उतरे चार लोगों की दम घुटने से मौत

MP News 2026 : बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट होली पर किसानों को बड़ी सौगात 17 विभाग मिलकर बढ़ाएंगे आय और आत्मनिर्भरता

मध्य प्रदेश में साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है और इसी के साथ...
मध्य प्रदेश 
MP News 2026 : बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट होली पर किसानों को बड़ी सौगात 17 विभाग मिलकर बढ़ाएंगे आय और आत्मनिर्भरता

उत्तर प्रदेश

कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा, नाले में पत्थर से दबाया शव

   कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र के सरायमीता में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की...
उत्तर प्रदेश  कानपुर 
कानपुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पति ने गला दबाकर पत्नी को मारा, नाले में पत्थर से दबाया शव

यूपी में भीषण सड़क हादसों का कोहराम: अलीगढ़ में चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, 8 वर्षीय मासूम की पहिए से कुचलकर मौत

   अलीगढ़/मिर्जापुर/फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शनिवार और रविवार को दिल दहला देने वाले सड़क हादसों की खबरें सामने...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
यूपी में भीषण सड़क हादसों का कोहराम: अलीगढ़ में चलती स्कूल बस का फर्श टूटा, 8 वर्षीय मासूम की पहिए से कुचलकर मौत

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे तेवर: बोले- 'योगी खुद को हिंदू साबित नहीं कर पा रहे, गोमाता के लिए अब होगा धर्मयुद्ध'

   काशी। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला बोलते हुए...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के तीखे तेवर: बोले- 'योगी खुद को हिंदू साबित नहीं कर पा रहे, गोमाता के लिए अब होगा धर्मयुद्ध'

सहारनपुर में मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को घायल गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

सहारनपुर। थाना नागल पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के मुकदमें में वांछित चल रहे एक गौकश को घायलावस्था में गिरफ्तार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में मुठभेड़ में गौकशी के आरोपी को घायल गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश