मुजफ्फरनगर में भोपा व ककरौली क्षेत्र के 78 गाँवों में 147 स्थानों पर होगा होलिका दहन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर, कस्बा भोकरहेड़ी में 9 तो ककरौली क्षेत्र में 46 जगहों पर जलेगी होली

मोरना। जनपद के भोपा और ककरौली थाना क्षेत्रों में रंगों के त्योहार होली की तैयारियाँ आधिकारिक रूप से शुरू हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर पारंपरिक रूप से ईंधन, गन्ने की पत्तियां और गोबर के उपले (बरकुल्ले) इकट्ठा कर होली का रूप दिया जाने लगा है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और तहसील प्रशासन ने कमर कस ली है और संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर सुरक्षा घेरा तैयार किया है।

भोपा क्षेत्र: 14 स्थान मिश्रित आबादी के लिए चिन्हित
क्षेत्राधिकारी भोपा, देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 54 गाँवों में कुल 101 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से 14 स्थानों को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया है, जहाँ अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने कहा कि सभी संवेदनशील पॉइंट्स पर पुलिस की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि पर्व सकुशल संपन्न हो सके।

मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना में पारिवारिक कलह ने कर दिया परेशान, युवक ने उठा लिया बड़ा कदम  ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर के बुढ़ाना में पारिवारिक कलह ने कर दिया परेशान, युवक ने उठा लिया बड़ा कदम

कस्बा भोकरहेड़ी में सबसे अधिक उत्साह
लेखपाल मनोज कुमार के अनुसार, कस्बा भोकरहेड़ी में सबसे अधिक 9 स्थानों पर होलिका दहन होगा। यहाँ मुख्य रूप से सुभाष चौक, नेहरू चौक, हरिजन चौक, बेहड़ा पट्टी, लोकुपुरा उत्तरी, वाल्मीकि बस्ती और कुंवापट्टी मोहल्लों में होली सजाई जा रही है। वहीं, कानूनगो सुनील शर्मा ने जानकारी दी कि गादला गाँव में धुलेंडी के बाद पारंपरिक मेले का भव्य आयोजन किया जाएगा।

एसपी देहात के औचक निरीक्षण से रतनपुरी थाने में खलबली, लंबित विवेचनाओं पर दी सख्त चेतावनी ये भी पढ़ें  एसपी देहात के औचक निरीक्षण से रतनपुरी थाने में खलबली, लंबित विवेचनाओं पर दी सख्त चेतावनी

ककरौली पुलिस का सुरक्षा घेरा
ककरौली थानाध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके थाना क्षेत्र के 24 गाँवों में 46 स्थानों पर होलिका दहन की सूची तैयार की गई है। यहाँ भी पुलिस बल लगातार गश्त कर शांति समितियों के साथ समन्वय बना रहा है।

मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल ये भी पढ़ें  मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

स्मृतियों की होली:पुरानी परंपराएं और बदलते दौर
फिरोजपुर निवासी बुजुर्ग किसान वीरपाल सिंह बालियान ने पुरानी यादें साझा करते हुए बताया कि पहले होली का स्वरूप बहुत विशाल होता था। उन्होंने बताया, "पुराने समय में घरों पर घास-फूस के छप्पर होते थे, जिन्हें होली के समय बदला जाता था। पुराने छप्परों को होली की ढेरी पर रखा जाता था। महिलाएं गोबर के बरकुल्ले की बड़ी-बड़ी मालाएं चढ़ाती थीं, जिससे होली का आकार काफी बड़ा हो जाता था। हालांकि, बदलते वक्त के साथ अब होली का आकार पहले की तुलना में घट रहा है।

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश