मुजफ्फरनगर में मोरना की सड़कों पर पुलिस बल के साथ अधिकारियों ने किया पैदल मार्च

होली, रमजान और वैश्विक हालातों के मद्देनजर एसपी देहात ने संभाली कमान, असामाजिक तत्वों को दी सख्त चेतावनी

मोरना(मुजफ्फरनगर)। होली, रमजान जैसे त्योहारों और खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध जैसे संवेदनशील वैश्विक घटनाक्रमों के बीच क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। रविवार को थाना भोपा क्षेत्र के कस्बा मोरना में पुलिस अधीक्षक देहात  आदित्य बंसल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

एसपी देहात आदित्य बंसल, थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह और अपराध निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ मोरना के जानसठ मार्ग, मुख्य बाजार, मुजफ्फरनगर मार्ग और बस स्टैंड जैसे व्यस्त इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से संवाद कर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।

मुज़फ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में मच गया हड़कंप, टेक्नीशियन ने उठा लिया ये कदम, पुलिस जांच में जुटी ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर मैडिकल कॉलेज में मच गया हड़कंप, टेक्नीशियन ने उठा लिया ये कदम, पुलिस जांच में जुटी

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट की तो होगी जेल
पैदल मार्च के दौरान एसपी देहात आदित्य बंसल ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया की निगरानी का जिक्र करते हुए कहा कि भड़काऊ, आपत्तिजनक या भ्रामक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला  ये भी पढ़ें  भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

अधिकारियों की रही भारी मौजूदगी
इस पैदल मार्च में क्षेत्र की कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शुक्रताल चौकी प्रभारी विवेक चौधरी, मोरना चौकी इंचार्ज पिंटू कुमार चौधरी, सीकरी चौकी प्रभारी सपन चौधरी, जौली चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी सहित उपनिरीक्षक इतरात अली, अशफाक अली, गोपाल सिंह, साजिद खान, सत्येंद्र कुमार, सुनील कुमार तेवतिया और रणवीर सिंह शामिल रहे। इनके अलावा कांस्टेबल डालेल यादव, अनुपम यादव, अमित कुमार सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ICAI मुज़फ़्फ़रनगर शाखा का नया नेतृत्व: सीए सुनील कुमार बने अध्यक्ष, सत्र 2026-27 के लिए नई टीम गठित ये भी पढ़ें  ICAI मुज़फ़्फ़रनगर शाखा का नया नेतृत्व: सीए सुनील कुमार बने अध्यक्ष, सत्र 2026-27 के लिए नई टीम गठित

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

नरेंद्र बालियान | मोरना-भोपा-ककरौली प्रतिनिधि Picture

पत्रकार नरेंद्र बालियान पिछले 6 वर्षों से मुज़फ्फरनगर के भोपा, मोरना और ककरौली क्षेत्र में 'रॉयल बुलेटिन' के प्रतिनिधि के रूप में निरंतर सक्रिय हैं। क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक स्थितियों की गहरी समझ रखने वाले नरेंद्र बालियान ग्रामीण समस्याओं और विकास कार्यों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। पिछले 6 सालों में उन्होंने अपनी निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से भोपा-मोरना क्षेत्र की जनता और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य किया है। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 7906131417 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी आफिस से अज्ञात युवक के जमीन संबंधी मामले में 20 हजार रुपये की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

सलीम वास्तविक का हमलावर जशीन एनकाउंटर में ढेर; 1 लाख का इनामी था आरोपी

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी इलाके में Ex-Muslim यूट्यूबर सलीम वास्तविक पर जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी जशीन को पुलिस...
Breaking News  दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
सलीम वास्तविक का हमलावर जशीन एनकाउंटर में ढेर; 1 लाख का इनामी था आरोपी

भारत की ऐतिहासिक जीत कोलकाता में संजू सैमसन का 97 रन का तूफान, वेस्टइंडीज पर करारा वार, अब मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबला

आज का दिन भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास रहा। कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान Eden Gardens में भारत और...
Breaking News  खेल  क्रिकेट 
भारत की ऐतिहासिक जीत कोलकाता में संजू सैमसन का 97 रन का तूफान, वेस्टइंडीज पर करारा वार, अब मुंबई में इंग्लैंड से सेमीफाइनल मुकाबला

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

बाराबंकी । जिले के थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम नेरा कबूलपुर के पास रविवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

उत्तर प्रदेश

रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

बरेली । होली से एक दिन पहले निकलने वाली 166 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामबारात को लेकर शहर में हाई अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
रामबारात काे लेकर संवेदनशील रूटों पर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने संभाली कमान

कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के जिलाधिकारी आफिस से अज्ञात युवक के जमीन संबंधी मामले में 20 हजार रुपये की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
कलेक्ट्रेट से अज्ञात बाबू के रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा दर्ज..डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी ने लिखाई रिपोर्ट

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

बाराबंकी । जिले के थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ग्राम नेरा कबूलपुर के पास रविवार दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो गाड़ी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बोलेरो का टायर फटने से हुआ भीषण हादसा, तीन की मौत

ईरान में फंसा झांसी का परिवार, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

झांसी। इजराइल और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा ईरान पर जारी हमलों के बीच झांसी का एक परिवार वहां फंसा हुआ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
ईरान में फंसा झांसी का परिवार, परिजनों ने सरकार से लगाई सुरक्षित वापसी की गुहार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश