मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया
मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के दौरान मुख्य सुपारी किलर शिवा उर्फ बिट्टू को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
मुठभेड़ के दौरान आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर मझोला थाना पुलिस ने नया मुरादाबाद क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान घेराबंदी की। इसी दौरान आरोपी शिवा उर्फ बिट्टू वहां से गुजरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद: जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूत करने पर जोरजवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हत्या की वारदात का विवरण
गौरतलब है कि 23 फरवरी 2026 की रात मझोला थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित नया मुरादाबाद के सेक्टर-16बी, समृद्धि विहार, अंबेडकर पार्क के पास एक प्लॉट में चौकीदारी कर रही नन्ही (पत्नी हमीद) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
इस मामले में मृतका के बेटे की तहरीर पर थाना मझोला में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले ही इस प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य शूटर फरार चल रहा था।
सुपारी लेकर की गई थी हत्या
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने खुलासा किया कि हत्या की साजिश गांव के ही इरफान ने रची थी। पारिवारिक विवाद के चलते इरफान ने नन्ही को रास्ते से हटाने के लिए सुपारी दी थी।
आरोपी के मुताबिक, इस हत्या के लिए एक लाख रुपये की डील तय हुई थी, जिसमें से कुछ रकम पहले ही दी जा चुकी थी। इरफान ने व्हाट्सएप के माध्यम से मृतका की फोटो भेजकर पहचान कराई थी।
इसके बाद आरोपी शिवा उर्फ बिट्टू ने अपने साथियों—मोहम्मद शानिब सैफी, इमरान और शानिब—के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। योजना के तहत 23 फरवरी की शाम आरोपी प्लॉट पर पहुंचे और शिवा ने पिस्टल से नन्ही को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हथियार और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, एक .32 बोर पिस्टल, एक खोखा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
अपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज
इस मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में पहले से मुकदमा दर्ज है। मुठभेड़ के बाद आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में एक और मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम की भूमिका
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार समेत उपनिरीक्षक तेजपाल सिंह, ब्रजेश कुमार, शहजाद अली, सतीश सैनी और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी जारी
पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर मामले का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।
पुलिस ने इस कार्रवाई को बड़ी सफलता बताते हुए कहा है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां