सहारनपुर में बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस ने दर्ज किए मुकदमे, शांति व्यवस्था कड़ी निगरानी में
सहारनपुर। शिया समुदाय के धर्मगुरु अयातुल्ला अली खामनेई की कथित हत्या की खबर के विरोध में बिना अनुमति के प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद तथा 120 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि ईरान में इजरायल द्वारा किए गए कथित हमले के विरोध में रविवार को शिया समुदाय के लोगों ने जाफर नवाज स्थित शिया मस्जिद से चैकी सराय तक काले झंडे हाथ में लेकर जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए विरोध जताया।
पुलिस ने बिना अनुमति जुलूस और प्रदर्शन को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार मिर्जा अबुल हसन, शफी हैदर आब्दी, केसर अब्बास, फरहत मेहंदी और मुसैय्यद जैदी निवासी मोहल्ला अंसारियां, थाना नगर कोतवाली के खिलाफ विभिन्न धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा 120 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी मामला दर्ज कर उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति जुलूस या प्रदर्शन करने तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां