मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर
दुबई/ओमान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान के सुल्तान कबूस पोर्ट के उत्तर-पश्चिम स्थित एक तेल टैंकर को निशाना बनाया गया। सोमवार को ऑयल टैंकर पर रिमोट चालित नाव से किए गए हमले में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई, जबकि चालक दल के अन्य सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना उस समय हुई जब टैंकर लगभग 59,463 मीट्रिक टन कार्गो लेकर समुद्र में आगे बढ़ रहा था। हमले के कारण जहाज के मुख्य इंजन रूम में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। हादसे के बाद जहाज को गंभीर क्षति पहुंची।
गल्फ न्यूज और तुर्किये की सरकारी एजेंसी अनाडोलू एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक ओमानी मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर ने कहा कि मस्कट के तट से लगभग 52 नॉटिकल मील दूर, मार्शल आइलैंड्स रिपब्लिक का झंडा फहरा रहे एक ऑयल टैंकर पर एक रिमोट से चलने वाली नाव से हमला किया गया, जिसमें चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गयी।
ओमान की मैरीटाइम सिक्योरिटी सेंटर के समन्वय से जहाज के चालक दल के 21 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्हें पनामा रिपब्लिक का झंडा फहरा रहे कमर्शियल जहाज एमवी सैंड के जरिए रेस्क्यू किया गया। चालक दल के सदस्यों में 16 भारतीय, चार बांग्लादेशी और एक यूक्रेनी नागरिक शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजराइल के शनिवार से शुरू हुए संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई समेत कई बड़े नेताओं की मौत हो गयी। इसके जवाब में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों से इजराइल के साथ-साथ खाड़ी देशों को भी निशाना बनाया, जहां अमेरिका के सैन्य ठिकाने माैजूद थे।
इसी बीच ओमान की रॉयल नेवी ने क्षतिग्रस्त टैंकर की स्थिति पर निगरानी रखने और हालात का आकलन करने के लिए अपना एक जहाज मौके पर भेजा है। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां