मुरादाबाद: नगर निगम कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह
मुरादाबाद नगर निगम कार्यालय में होली के पावन अवसर पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस मौके पर नगर निगम परिसर रंगों की छटा से सराबोर नजर आया, जहां जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मेयर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने विशेष रूप से हिस्सा लिया। दोनों अधिकारियों ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जमकर होली खेली और गुलाल लगाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान पूरे परिसर में होली गीतों की धुन पर लोग झूमते नजर आए।
मेयर विनोद अग्रवाल ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है, जिसे सभी को मिल-जुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने नगर निगम परिवार को एकजुट होकर शहर के विकास के लिए कार्य करने की अपील भी की।
वहीं नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने भी कर्मचारियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि त्योहार आपसी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के करीब आने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से सुरक्षित और स्वच्छ होली मनाने की अपील की।
ये भी पढ़ें साक्षी महाराज का शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला, कांग्रेस के पिट्ठू, गुरू भी कांग्रेसी थे!कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर और मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। नगर निगम कार्यालय में आयोजित यह होली मिलन समारोह पूरी तरह से रंग, उमंग और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां