रामपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से हड़कंप, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका

रामपुर। जिले के केमरी थाना क्षेत्र के कागा नगला गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतका की पहचान बदायूं जिले की मूल निवासी कलेश्वरी देवी (लगभग 38 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया और परिजन तत्काल जिला अस्पताल पहुंच गए।

बहराइच में पुलिस हिरासत में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज ये भी पढ़ें  बहराइच में पुलिस हिरासत में मेडिकल स्टोर संचालक की मौत, थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल ये भी पढ़ें  शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

भाई ने लगाया सुनियोजित हत्या का आरोप

शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल ये भी पढ़ें  शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल

मृतका के भाई दिग्वेंद्र सिंह राठौर ने इस घटना को सुनियोजित हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कलेश्वरी की शादी के बाद से ही उसके पति सुरजीत सिंह द्वारा लगातार मारपीट की जाती थी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बहन के साथ क्रूरता करते हुए तीन बार जबरन गर्भपात कराया गया। दिग्वेंद्र का दावा है कि सुरजीत सिंह के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसने कथित रूप से ‘स्लो पॉइजन’ देकर उनकी बहन की हत्या कर दी।

पति ने आरोपों को बताया निराधार

वहीं, मृतका के पति सुरजीत सिंह ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन संबंधों का आरोप लगाया जा रहा है, उनकी भाभी की शादी करीब सात वर्ष पहले ही कहीं और हो चुकी है। सुरजीत सिंह ने खुद को निर्दोष बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

सात वर्ष पहले हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, कलेश्वरी देवी की शादी करीब सात वर्ष पहले कागा नगला गांव निवासी सुरजीत सिंह के साथ हुई थी। घटना के बाद जिला अस्पताल की मोर्चरी पर मायके और ससुराल पक्ष के लोग मौजूद रहे, जहां माहौल गमगीन बना रहा।

पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

केमरी थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

ईरान-इजराइल संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध की आहट: कर्नल टीपी त्यागी ने जताई गंभीर चिंता

गाज़ियाबाद: ईरान और इजराइल के बीच गहराते सैन्य तनाव और युद्ध जैसे हालात को लेकर रक्षा विशेषज्ञ कर्नल टीपी त्यागी...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
ईरान-इजराइल संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध की आहट: कर्नल टीपी त्यागी ने जताई गंभीर चिंता

मुरादाबाद: हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में पुलिस ने हनीट्रैप के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 3 महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

सांसद चंद्रशेखर ने अग्निकांड पीड़ितों से की मुलाकात, अमेरिका और इजराइल को दे डाली चेतावनी

मेरठ। नगीना से आजाद समाज पार्टी से सांसद चंद्रशेखर आजाद आज रविवार को किदवई नगर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मकान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सांसद चंद्रशेखर ने अग्निकांड पीड़ितों से की मुलाकात, अमेरिका और इजराइल को दे डाली चेतावनी

मुरादाबाद: ईरान-इजराइल तनाव पर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का बयान, अमेरिकी नीति और भारत की विदेश नीति पर उठाए सवाल

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: ईरान-इजराइल तनाव पर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का बयान, अमेरिकी नीति और भारत की विदेश नीति पर उठाए सवाल

होली पर ट्रेनों-बसों में भारी भीड़, यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ रहा सफर

मेरठ। होली के त्योहार को लेकर ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ उमड़ने लगी है। सीटें फुल होने के कारण...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
होली पर ट्रेनों-बसों में भारी भीड़, यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ रहा सफर

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश