सांसद चंद्रशेखर ने अग्निकांड पीड़ितों से की मुलाकात, अमेरिका और इजराइल को दे डाली चेतावनी
मेरठ। नगीना से आजाद समाज पार्टी से सांसद चंद्रशेखर आजाद आज रविवार को किदवई नगर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मकान में भीषण आग लगने से छह लोगों की मृत्यु के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। आजाद समाज पार्टी के संस्थापक और सांसद चंद्रशेखर ने गहरा दुख जताते हुए पीड़ित परिवार के लिए सरकार से पांच करोड़ की आर्थिक सहायता देने की मांग की।
सांसद चंद्रशेखर ने अग्निकांड में मारे लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की और कहा कि ये अत्यंत दुखद घटना है। सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि पीड़ित परिवार के लिए ये काफी दुखद घटना है। पीड़ित परिवार ने आर्थिक मदद के लिए इंकार कर दिया, लेकिन सांसद चंद्रशेखर ने सरकार से पीड़ित परिवारों को 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की।
जब मन चाहा किसी भी देश पर हमला कर रहे हैं
पीड़ित परिवारों से मुलाकात के दौरान, सांसद चंद्रशेखर ने अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सांसद ने कहा कि अमेरिका और इज़राइल सुपरपावर बनने की होड़ में हैं। जब मन चाहा, तब किसी देश पर हमला कर देते हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी देश को गलतफहमी हुई और उन्होंने भारत की तरफ आंख उठाई, तो ईंट से ईंट बजा दी जाएगी। उन्होंने याद दिलाया कि भारत की मिट्टी में वह दम है जिसने अंग्रेजों को खदेड़ दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश की आंतरिक राजनीति पर वे विचार करेंगे, लेकिन किसी दूसरे देश को भारत के बारे में कुछ भी बोलने की इजाजत नहीं है। चंद्रशेखर ने मेरठ के आईआईएमटी विवि में मुस्लिम छात्र को पीटने की भी निंदा की।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां