सीसीएसयू के उन्नत भारत अभियान के तहत भदौरा गांव में महिलाओं व बच्चों के लिए मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत गोद लिए गांव भदौरा में हेल्थ मिशन इंडिया, मेरठ द्वारा महिलाओं एवं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए दो विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यशालाओं का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें दैनिक जीवन में आने वाली मानसिक समस्याओं से निपटने के उपाय सिखाना था।

मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया, मेरठ की काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट सोफिया ने महिलाओं के लिए आयोजित कार्यशाला में उन्हें मानसिक स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार हमारा मानसिक स्वास्थ्य हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। सोफिया ने समझाया कि जब हम तनाव में रहते हैं, अधिक सोचते हैं या चिंता करते हैं तो इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। इससे सिरदर्द, नींद न आना, थकान, भूख न लगना जैसी शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को गहरी सांस लेने का अभ्यास करवाया ताकि जिन्हें नींद न आने की समस्या है या अधिक सोचने से सिरदर्द रहता है, वे इस तकनीक से राहत पा सकें। उन्होंने बताया कि रोजाना सुबह-शाम 5-5 मिनट गहरी सांस लेने की प्रैक्टिस करने से मन शांत रहता है, तनाव कम होता है और नींद अच्छी आती है।

मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प ये भी पढ़ें  मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्प

मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया, मेरठ की काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट प्रिया पॉल ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए आयोजित कार्यशाला में उनके साथ इंटरैक्टिव सत्र किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि किस प्रकार वे पढ़ाई को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर आसानी से याद कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने समझाया कि अगर एक किताब के 10 पेज याद करने हैं तो उन्हें एक साथ याद करने की बजाय 2-2 पेज करके याद करें और बीच-बीच में छोटे ब्रेक लें। इससे पढ़ाई बोझिल नहीं लगती और जल्दी याद होती है। प्रिया पॉल ने बच्चों को यह भी सिखाया कि अगर वे किसी बात को लेकर परेशान हैं या मन में कोई बात है तो उसे अपने माता-पिता, शिक्षकों या बड़ों से जरूर साझा करें। उन्होंने कहा कि अपनी बातों को दूसरों से शेयर करने से मन हल्का होता है और समस्या का समाधान जल्दी मिलता है।

"सहारनपुर में सड़क पर लिखा- मुसलमानों का प्रवेश वर्जित; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR" ये भी पढ़ें  "सहारनपुर में सड़क पर लिखा- मुसलमानों का प्रवेश वर्जित; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR"

मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया, मेरठ की काउंसलिंग साइकोलॉजिस्ट शिवानी शर्मा ने दोनों कार्यशालाओं में सभी को मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया के उद्देश्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह मिशन समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने, लोगों को मानसिक समस्याओं से निपटने में मदद करने और हर व्यक्ति तक मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। शिवानी शर्मा ने बच्चों के साथ एक बहुत ही रोचक गतिविधि करवाई जिसमें उन्होंने बच्चों को पॉजिटिव एफर्मेशन और मैनिफेस्टेशन का अभ्यास करवाया। उन्होंने बच्चों को बताया कि जिंदगी में उनके जो भी जीवन में कैरियर उद्देश्य हैं उनके लिए खुद के मोटिवेशन बढ़ाने के लिए खुद से बार बार "मैं डॉक्टर बनूंगा", "मैं पायलट बनूंगा", "मैं पढ़ाई में अव्वल रहूंगा" जैसी सकारात्मक बातें अपने मन में। दोहराते रहें। उन्होंने समझाया कि जब हम अपने लक्ष्य को बार-बार दोहराते हैं और उस पर विश्वास करते हैं, तो वह सपना सच होने लगता है।

मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद ये भी पढ़ें  मेरठ: भगवती फार्म हाउस के पास महिला हत्या केस में चार गिरफ्तार, क्रेटा कार और सबूत बरामद

इस अवसर पर गांव की प्रधान गुड्डू देवी, मंगल सिंह एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उन्होंने मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया, मेरठ के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसी कार्यशालाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग अपनी दैनिक समस्याओं से निपटने में सक्षम होंगे।
कार्यक्रम में मेंटल हेल्थ मिशन इंडिया टीम ने बताया कि, उनका मिशन इसी प्रकार विभिन्न गांवों और विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि हर व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ और सशक्त बन सके।

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

मेरठ। आय दिन आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे है। आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

नई दिल्ली। जीवन और प्रकृति का संतुलन पंच महाभूतों-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश पर आधारित है। ये पांच तत्व...
लाइफस्टाइल 
पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

मेरठ। आज पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली के रंग पर्यावरण के संग कार्यक्रम में फ्रेंडली होली मनाने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

  नई दिल्ली। आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग ऑफिस में घंटों बैठे रहते हैं और अपनी सेहत कोहेल्थ...
हेल्थ 
हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

उत्तर प्रदेश

मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

मेरठ। आय दिन आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे है। आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

मेरठ। आज पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली के रंग पर्यावरण के संग कार्यक्रम में फ्रेंडली होली मनाने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

   लखनऊ। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश