पुडुचेरी को बड़ी सौगात, पीएम मोदी ने किया 2,700 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

On

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुडुचेरी में 2,700 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, औद्योगिक प्रगति, शिक्षा, विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा और सस्टेनेबल ग्रोथ को गति देने वाली परियोजनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पुडुचेरी में होना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह सिद्ध संतों, कवियों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। यहीं पर महाकवि सुब्रमण्यम भारती ने राष्ट्रवाद की लौ जलाई थी। यहां से श्री अरबिंदो और माता ने पूरी दुनिया को एक नया आध्यात्मिक विजन दिया। उन्होंने कहा, "जब मैं पहले यहां आया था, तो मैंने 'बीईएसटी पुडुचेरी' का मंत्र दिया था।

दिल्ली: एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा, आरोपी पति-पत्नी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार ये भी पढ़ें  दिल्ली: एक ही फ्लैट कई लोगों को बेचा, आरोपी पति-पत्नी ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार

'बीईएसटी' का मतलब है 'बिजनेस, एजुकेशन, स्पिरिचुअलिटी और टूरिज्म'। पिछले साढ़े चार साल में यह विजन रंग लाया है और पुडुचेरी में अच्छा शासन और विकास हुआ है। जब केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश एक ही विजन और लगन से काम करते हैं, तो नतीजे तेजी से और बेहतर होते हैं।" पीएम मोदी ने कहा कि पुडुचेरी ने प्रति व्यक्ति आय में शानदार बढ़ोतरी दिखाई है। इसने देश में सबसे ज्यादा सामाजिक प्रगति सूचकांक स्कोर भी हासिल किया है। अब, डबल इंजन वाली एनडीए सरकार पुडुचेरी के विकास को और गति देगी। आज 2700 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि पूरे भारत में उच्च-गुणवत्ता वाला बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है। इस साल के बजट में हमने इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए रिकॉर्ड 12 लाख करोड़ रुपए अलग रखे हैं। इससे पुडुचेरी के लोगों को भी फायदा होगा।

भू-माफियाओं के खिलाफ मास्टर विजय सिंह के सत्याग्रह के 30 वर्ष पूरे: विश्व का सबसे लंबा धरना, न्याय की आस में जारी संघर्ष ये भी पढ़ें  भू-माफियाओं के खिलाफ मास्टर विजय सिंह के सत्याग्रह के 30 वर्ष पूरे: विश्व का सबसे लंबा धरना, न्याय की आस में जारी संघर्ष

हमने पुडुचेरी को पूंजी निवेश योजना के लिए राज्यों को विशेष सहायता के तहत शामिल किया, जो पहले सिर्फ राज्यों के लिए खुली थी। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ज्यादा फंडिंग का मतलब है बेहतर सड़कें, पानी की सप्लाई, कोस्टल इंफ्रास्ट्रक्चर, स्कूल, अस्पताल और ऐसे कई प्रोजेक्ट। प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे, उनमें 'पीएम ई-बस सेवा' के तहत ई-बसों का परिचालन, स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत इंटीग्रेटेड कमांड व कंट्रोल सेंटर, सिटी इन्वेस्टमेंट्स टू इनोवेट, इंटीग्रेट एंड सस्टेन (सीआईटीआईआईएस) योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए निर्मित आवास शामिल हैं। इसके साथ ही, उन्होंने पुडुचेरी सरकार की सीवरेज और जलापूर्ति क्षेत्र की महत्वपूर्ण योजनाओं का भी उद्घाटन किया।

मुजफ्फरनगर में सड़क पर दौड़ता कैंटर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में सड़क पर दौड़ता कैंटर बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

पीएम मोदी ने क्षेत्र में उच्च शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कराईकल के एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग ब्लॉक और गंगा हॉस्टल, जेआईपीएमईआर में क्षेत्रीय कैंसर केंद्र के आधुनिकीकरण व पांडिचेरी विश्वविद्यालय के नए भवनों और छात्रावासों का लोकार्पण किया। उन्होंने 750 एकड़ में फैले करासूर-सेदरापेट औद्योगिक क्षेत्र को राष्ट्र को समर्पित किया। इसके अलावा, पुडुचेरी क्षेत्र के निवासियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल सुनिश्चित करने व जल आपूर्ति प्रणालियों में सुधार के उद्देश्य से अलग-अलग जल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 41 ग्रामीण सड़कों के निर्माण, पुडुचेरी में हेरिटेज टाउन (विरासत शहर) के विकास और मिष्टी (मैंग्रोव इनिशिएटिव फॉर शोरलाइन हैबिटैट्स एंड टैंजिबल इनकम) योजना के अंतर्गत मैंग्रोव संरक्षण कार्यों का शिलान्यास किया गया। 

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

भारत-श्रीलंका नौसेनाओं के बीच बढ़ेगा प्रशिक्षण तालमेल, त्रिंकोमाली में आईएनएस तरंगिनी का भव्य स्वागत

त्रिंकोमाली (श्रीलंका)। भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच दशकों पुराने समुद्री संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में...
अंतर्राष्ट्रीय  मुख्य समाचार 
भारत-श्रीलंका नौसेनाओं के बीच बढ़ेगा प्रशिक्षण तालमेल, त्रिंकोमाली में आईएनएस तरंगिनी का भव्य स्वागत

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

मुजफ्फरनगर में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना रंगोत्सव

   मुजफ्फरनगर: स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज होली का पावन पर्व 'रंगोत्सव' के रूप में बेहद उत्साह...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना रंगोत्सव

चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर नींद को कम महत्व देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट स्वास्थ्य...
हेल्थ 
स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी

उत्तर प्रदेश

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

खामेनेई की मौत पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

  बरेली। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
खामेनेई की मौत पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

स्कूल गई 7 साल की मासूम… लेकिन घर कभी वापस नहीं लौटी — लापरवाही ने छीनी जिंदगी

   मेरठ/बागपत: एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने न केवल एक परिवार को उम्र भर का गम दे दिया,...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
स्कूल गई 7 साल की मासूम… लेकिन घर कभी वापस नहीं लौटी — लापरवाही ने छीनी जिंदगी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश