कैसे भारत ने ध्वस्त किए थे पाकिस्तानी मिसाइल और ड्रोन, मध्य-पूर्व में तनाव के बीच पीएम मोदी का बयान चर्चा में

On

नई दिल्ली। मध्य-पूर्व में गहराते तनाव से पूरी दुनिया चिंतित है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की आधिकारिक पुष्टि के बाद इस क्षेत्र में संघर्ष के और अधिक भीषण होने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच, सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो फिर से चर्चा में है। इस वीडियो के माध्यम से 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता और भारत की सैन्य शक्ति की सराहना की गई है। जुलाई 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जिक्र किया था।

मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मंत्री कपिल देव अग्रवाल के 'होली मिलन' में सतरंगी छटा, अनामिका अंबर और सौरभ सुमन की कविताओं ने जीता दिल

मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में बड़े पेपर कारोबारी के आवास पर आयकर विभाग का बड़ा छापा, मची खलबली

उन्होंने बताया, "9 मई को पाकिस्तान ने करीब एक हजार मिसाइलों और ड्रोन से भारत पर बहुत बड़ा हमला करने की कोशिश की। यह मिसाइलें भारत के किसी भी हिस्से पर गिरती, तो वहां भयंकर तबाही मचती, लेकिन एक हजार मिसाइलों और ड्रोन को भारत ने आसमान में ही चूर-चूर कर दिया।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "पाकिस्तान ने आदमपुर एयरबेस पर हमले का झूठ फैलाया, उस झूठ को बेचने की भरपूर कोशिश की, पूरी ताकत भी लगा दी। मैं अगले ही दिन आदमपुर पहुंचा और खुद जाकर उनके झूठ को मैंने बेनकाब कर दिया। तब जाकर उनकी अकल ठिकाने लगी कि अब यह झूठ चलने वाला नहीं है।"

बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद ये भी पढ़ें  बसपा विधायक के ठिकानों पर आयकर विभाग का बड़ा छापा: 11 करोड़ से ज्यादा कैश और कीमती जेवर बरामद

भाजपा की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "जब हम दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से तबाही के नजारे देखते हैं, तो यह साफ याद दिलाता है कि शांति कितनी नाजुक हो सकती है।" अमित मालवीय ने आगे लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में बताया कि कैसे भारत ने 1000 से ज्यादा मिसाइलों और ड्रोन के हमले को सफलतापूर्वक नाकाम किया और अपने नागरिकों की सुरक्षा व महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की रक्षा की।" उन्होंने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "बदलते युद्ध और मुश्किल सुरक्षा चुनौतियों के इस दौर में तत्परता, तकनीकी क्षमता और निर्णायक लीडरशिप से बहुत फर्क पड़ता है। भारत का तेज डिफेंसिव जवाब हमारी सेना की ताकत, हमारी बढ़ती स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का सबूत है। शांति इत्तेफाक से नहीं, बल्कि तत्परता से बनी रहती है। शांति ताकत से आती है।" 

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

नई दिल्ली। जीवन और प्रकृति का संतुलन पंच महाभूतों-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश पर आधारित है। ये पांच तत्व...
लाइफस्टाइल 
पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

मेरठ। आज पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली के रंग पर्यावरण के संग कार्यक्रम में फ्रेंडली होली मनाने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

  नई दिल्ली। आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग ऑफिस में घंटों बैठे रहते हैं और अपनी सेहत कोहेल्थ...
हेल्थ 
हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

   लखनऊ। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

उत्तर प्रदेश

एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

मेरठ। आज पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली के रंग पर्यावरण के संग कार्यक्रम में फ्रेंडली होली मनाने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

   लखनऊ। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

मेरठ एसएसपी ने होली से पहले सात इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों का कार्यक्षेत्र बदला

मेरठ। मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे ने होली से पहले सात इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ एसएसपी ने होली से पहले सात इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों का कार्यक्षेत्र बदला

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश