एयरलाइनों का बड़ा फैसला: पश्चिम एशिया के लिए हवाई सेवा ठप, सुरक्षा के चलते बीच रास्ते से लौटे विमान
नई दिल्ली। इजरायल और ईरान के बीच जंग की शुरूआत हो चुकी है। ईरान पर हमले के मद्देनजर इंडिगो, एयर इंडिया और कई अन्य विमानन कंपनियों ने शनिवार को पश्चिम एशिया के लिए अपनी उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दीं।इंडिगो एयरलाइंस ने शनिवार को यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया। इसमें कहा गया कि वह पश्चिम एशिया क्षेत्र में बदले बदलते भू-राजनीतिक माहौल के बीच ईरान और उसे हवाई क्षेत्र से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए हुए है। इसके अलावा एयर इंडिया ने भी यात्रा एडवाइजरी जारी की है।
इंडिगो ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘‘ईरान और पश्चिम एशिया के आसपास के हवाई क्षेत्र प्रतिबंधित किए जाने के मद्देनजर इलाके में आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें भारतीय समयानुसार रात 12 बजे तक रद्द कर दी गई हैं।’’
एयरलाइन ने कहा कि ये कदम इसलिए उठाए गए हैं, क्योंकि हमारे ग्राहक और क्रू सदस्यों की सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हमारी टीमें लगातार बदलती स्थिति पर नज़र रख रही हैं और जितना हो सके रुकावट को कम करने के लिए ऑपरेशन को रीकैलिब्रेट कर रही हैं।
कंपनी ने बताया कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे निकलने से पहले अपनी फ़्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। अगर आपकी फ्लाइट पर असर पड़ता है, तो कृपया https://t.co/9VuwyhxE9G पर जाकर दूसरे ट्रैवल ऑप्शन देखें या पूरा रिफंड चुनें। हम इस समय के दौरान आपको अपना पक्का सपोर्ट देने के लिए पूरी तरह से कमिटेड हैं।
उल्लेखनीय है कि ईरान पर अमेरिका-इजराइल द्वारा किए गए हमले और जवाब में उसके द्वारा विभिन्न देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने के बाद हवाई यात्रा में बहुत ज़्यादा रुकावट आई, जिससे एयरस्पेस बंद हो गए और कई इंटरनेशनल एयरलाइन कंपनियों ने उड़ानें रोक दीं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां