मेरठ एसएसपी ने होली से पहले सात इंस्पेक्टरों और सब-इंस्पेक्टरों का कार्यक्षेत्र बदला
मेरठ। मेरठ एसएसपी अविनाश पांडे ने होली से पहले सात इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि जनपदीय स्थापना बोर्ड की बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श उपरांत शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से संचालित करने के तथा शासन की नीतियों एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य निष्पादन सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से ये स्थानांतरण किए गए हैं। जिन इंस्पेक्टरों/सब इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण किया गया है। उनके नाम निम्न हैं।
1.निरीक्षक सुबोध कुमार सक्सेना- प्रभारी सोशल मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक थाना किठौर। उप निरी0 सुमित तोमर- चौ0प्र0 सठला थाना मवाना से थानाध्यक्ष थाना लोहिया नगर। उप निरी0 महेश कुमार- चौ0प्र0 साईफन थाना किठौर से थानाध्यक्ष थाना पल्लवपुरम। निरीक्षक प्रताप सिंह- प्रभारी निरीक्षक थाना किठौर से पुलिस लाईन। निरीक्षक नेत्रपाल सिंह- अति0निरीक्षक अपराध थाना लोहिया नगर से पुलिस लाईन। निरीक्षक मोहनलाल- अति0निरीक्षक अपराध परतापुर से प्रभारी रिट सेल और
उप निरी0 हरि सिंह- चौ0प्र0 दौराला पुल थाना सरधना से प्रभारी सोशल मीडिया सैल/पीआरओ।
ये भी पढ़ें बागपत: देवर ने ईंट से कूचकर भाभी की निर्मम हत्या की, फिर उठाया ये कदम, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां