मेरठ में मार्च की शुरुआत में 30°C पार, किसानों की फसलों पर गर्मी का असर
मेरठ। मार्च में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के पहले दिन मेरठ का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। फरवरी में तापमान बढ़ने से गर्मी शुरू हो गई थी। आज एक मार्च को तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। मार्च के पहले दिन से गर्मी के तेवर दिख रहे हैं। आमतौर पर मार्च में होली के बाद गर्मी की शुरूआत होती थी। लेकिन अब इस बार होली से पहले ही अप्रैल जैसी गर्मी देखने को मिल रही है। सुबह की हल्की ठंडक भी दोपहर की चुभती धूप में बदल गई। गर्मी का मौसम असामान्य और तेज़ बदलाव आम नागरिकों के लिए असुविधाजनक साबित हो रहा है। इससे किसानों के लिए चिंता बनती जा रही है।
सरसों, गेहूं और सब्जियों पर असर
दिन का तापमान बढ़ने से तेज़ धूप और रात के तापमान में अपेक्षित गिरावट न होने के कारण खेतों की नमी तेज़ी से सूख रही है। गेहूं की फसल, जो इस समय दाना भरने की महत्वपूर्ण अवस्था में है, विशेष रूप से प्रभावित हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव के अनुसार तापमान इसी तरह बढ़ता रहा, तो गेहूं के दाने पर इसका असर पड़ेगा। जिससे गेंहू के उत्पादन पर प्रभाव पड़ने की संभावना है।
इसके अलावा, सरसों और सब्जी की फसलों पर तापमान का प्रभाव दिखाई देगा। इस मौसम के असामान्य परिवर्तन का असर फसलों पर पड़ने से किसान परेशान दिखाई दे रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें समय से पहले फसलों की सिंचाई करनी पड़ रही है। जिससे पानी की खपत बढ़ी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां