चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

-रामनगर डोमरी के 'शहरी वन' में गूंजा हर-हर महादेव,-गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई काशी की ऐतिहासिक सफलता,

On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा लिया है। वाराणसी के सुजाबाद डोमरी क्षेत्र में आयोजित 'वृहद पौधरोपण कार्यक्रम' ने एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जिसने पूरी दुनिया को अचंभित कर दिया है। मात्र एक घंटे की निर्धारित समयावधि के भीतर वाराणसी ने 2,51,446 पौधों का सफल रोपण कर चीन के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को आधिकारिक रूप से ध्वस्त कर दिया है। मौके पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के जज ऋषि नाथ ने महापौर अशोक कुमार तिवारी व हिमांशु पाल को नया कीर्तिमान स्थापित करने पर सर्टिफिकेट भी सौंपा।

इस ऐतिहासिक पल को दर्ज करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम सुबह से ही डोमरी में मौजूद रही। नगर निगम और विभिन्न सामाजिक व सरकारी संस्थाओं के अभूतपूर्व समन्वय से सुजाबाद डोमरी के 350 बीघा क्षेत्र में विकसित किए गए इस आधुनिक ‘शहरी वन’ ने आज विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा कर दिया है।

बिजनौर: रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा, अमन और तरक्की की मांगी दुआ ये भी पढ़ें  बिजनौर: रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा, अमन और तरक्की की मांगी दुआ

चीन का 2018 का रिकॉर्ड अब बीती बात

अब तक एक घंटे में सर्वाधिक पौधे लगाने का विश्व रिकॉर्ड चीन की हेनान प्रांतीय समिति और हेनान शिफांगे ग्रीनिंग इंजीनियरिंग कंपनी के नाम था। उन्होंने 10 मार्च 2018 को 153,981 पौधों का रोपण कर यह गौरव हासिल किया था। हालांकि, डोमरी में मियावाकी तकनीक और विशाल जनभागीदारी के माध्यम से जिस सुनियोजित ढंग से 250,000 पौधों का रोपण किया गया, उसने न केवल चीन के रिकॉर्ड को तोड़ा है, बल्कि उसे बहुत पीछे छोड़ दिया है।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक ऋषि नाथ और विश्व रिकॉर्ड रणनीतिकार निश्चल बारोट ने मौके पर मौजूद रहकर प्रत्येक गतिविधि की सूक्ष्मता से निगरानी की। ड्रोन कैमरों और आधुनिक डिजिटल गणना तंत्र के जरिए हुई सटीक पुष्टि के बाद ऋषि नाथ ने आधिकारिक रूप से इस नए रिकॉर्ड की घोषणा की।

60 पावन गंगा घाटों की प्रतिकृति बना 'शहरी वन'

इस 'शहरी वन' की सबसे अनूठी विशेषता इसकी बनावट और वैचारिक पृष्ठभूमि है। पूरे वन क्षेत्र को 60 अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर का नाम काशी के सुप्रसिद्ध गंगा घाटों जैसे -दशाश्वमेध, ललिता घाट, नया घाट, मणिकर्णिका घाट, केदार घाट, चौशट्टी घाट, मानमंदिर घाट और शीतला घाट के नाम पर रखा गया है। यह बनावट ऐसी है कि भविष्य में जब ये पौधे वृक्ष बनेंगे, तो गंगा किनारे एक हरा-भरा 'मिनी काशी' का स्वरूप नजर आएगा। प्रत्येक सेक्टर में लगभग 4,000 से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इनमें शीशम, अर्जुन, सागौन और बांस जैसी 27 देशी प्रजातियों के साथ-साथ आम, अमरूद और पपीता जैसे फलदार वृक्षों और अश्वगंधा, शतावरी व गिलोय जैसी औषधियों को प्राथमिकता दी गई है।

जनभागीदारी का महाकुंभ

इस विश्व रिकॉर्ड को बनाने के पीछे महीनों की सूक्ष्म तैयारी और हजारों हाथों का सामूहिक श्रम शामिल है। रविवार की सुबह से ही डोमरी में भारी उत्साह का माहौल रहा। इस महाभियान में सुरक्षा एवं सैन्य बल ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारतीय सेना के 39 जीटीसी, 34 जीटीसी, 39 जीआर, और 137 सीएफटीएफ (टीए) के जवानों ने अनुशासन की मिसाल पेश की। वहीं, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ, नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) और उत्तर प्रदेश पुलिस की 36 व 39 वाहिनी पीएसी के जवानों ने पूरी ऊर्जा के साथ पौधरोपण किया। अभियान में नमामि गंगे, उत्तर प्रदेश वन विभाग, कृषि विभाग, डूडा और नगर निगम की टीमों ने तकनीकी प्रबंधन और सिंचाई की व्यवस्था संभाली। इस ऐतिहासिक अभियान में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, यूपी कालेज, देहरादून पब्लिक स्कूल, मुकुलारेंडम स्कूल के हजारों छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम को एक जन-आंदोलन में बदल दिया।

आधुनिक तकनीक और स्मार्ट सिंचाई

ढाई लाख पौधों के इस विशाल लक्ष्य को जीवित रखने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। वन क्षेत्र में 10,827 मीटर लंबी अत्याधुनिक पाइपलाइन बिछाई गई है। 10 बोरवेल और 360 'रेन गन' सिस्टम के जरिए सिंचाई की ऐसी व्यवस्था की गई है कि पानी की बर्बादी न हो। मियावाकी तकनीक के कारण ये पौधे सामान्य की तुलना में 10 गुना तेजी से बढ़ेंगे और मात्र दो से तीन वर्षों में यह क्षेत्र एक सघन 'ऑक्सीजन बैंक' का रूप ले लेगा। जापानी वनस्पति शास्त्री अकीरा मियावाकी द्वारा विकसित यह तकनीक कम जगह में घना जंगल उगाने के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

मौके पर उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम के दौरान बीएचयू के कुलपति प्रो.अजित कुमार चतुर्वेदी, महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, अश्वनी त्यागी, और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल श्याम भूषण शर्मा उपस्थित रहे।

महापौर ने भावुक होते हुए कहा कि यह आध्यात्मिक शांति और आधुनिक अर्थशास्त्र का एक अनूठा उदाहरण है। प्रशासन की टीमें स्थल पर डटी रहीं और अंततः काशी ने विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि काशी न केवल अपनी प्राचीन परंपराओं को संजोए हुए है, बल्कि पर्यावरण जैसे वैश्विक मुद्दों पर भी दुनिया का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। ढाई लाख पौधों की यह नई सौगात काशी के माथे पर एक और गौरवपूर्ण तिलक है।


जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत ये भी पढ़ें  जर्मनी में 10 हजार करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त कर लौटे केशव मौर्य और सुनील शर्मा, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

लखनऊ । लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

होली पर घर जाने वालों को बड़ी राहत: परिवहन निगम चलाएगा 300 अतिरिक्त बसें, गाजियाबाद से लखनऊ-आगरा का सफर होगा आसान

गाजियाबाद: रंगों के त्योहार होली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
होली पर घर जाने वालों को बड़ी राहत: परिवहन निगम चलाएगा 300 अतिरिक्त बसें, गाजियाबाद से लखनऊ-आगरा का सफर होगा आसान

Tata Sierra vs Kia Seltos vs Hyundai Venue 2026: बड़ी टक्कर में कौन सी SUV सबसे दमदार कीमत फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

अगर आप भी नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो साल 2026 आपके लिए शानदार मौका लेकर आया...
ऑटोमोबाइल 
Tata Sierra vs Kia Seltos vs Hyundai Venue 2026: बड़ी टक्कर में कौन सी SUV सबसे दमदार कीमत फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर हुए हमले के बीच कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की

मुंबई । ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद विश्व भर में कई तरह की चर्चाएं चल रही...
मनोरंजन 
'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर हुए हमले के बीच कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की

जौनपुर में आक्रोश: खामेनई की शहादत पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बाजार बंद

जौनपुर।  उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनई की शहादत की खबर फैलने के बाद रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में आक्रोश: खामेनई की शहादत पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बाजार बंद

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

लखनऊ । लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

जौनपुर में आक्रोश: खामेनई की शहादत पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बाजार बंद

जौनपुर।  उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनई की शहादत की खबर फैलने के बाद रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में आक्रोश: खामेनई की शहादत पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बाजार बंद

सहारनपुर में उमड़ा शिया समुदाय का सैलाब: आयतुल्लाह खामनेई की शहादत पर जताया शांतिपूर्ण विरोध

   सहारनपुर: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में हुई शहादत की खबर के बाद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में उमड़ा शिया समुदाय का सैलाब: आयतुल्लाह खामनेई की शहादत पर जताया शांतिपूर्ण विरोध

मुरादाबाद: ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन की खबर पर शिया समुदाय का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

मुरादाबाद में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन की खबर पर शिया समुदाय का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश