स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी
नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर नींद को कम महत्व देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत बताते हैं।
पर्याप्त और गहरी नींद न सिर्फ शरीर को आराम देती है, बल्कि पूरे स्वास्थ्य और ताजगी के लिए बेहद जरूरी है। नेशनल हेल्थ मिशन का कहना है कि अच्छी नींद से बेहतर स्वास्थ्य होता है। रोजाना 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना चाहिए। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें, नियमित समय पर सोएं और जागें, कमरे को अंधेरा और शांत रखें। इन छोटी आदतों से नींद की क्वालिटी सुधरती है और जीवन स्वस्थ के साथ खुशहाल बनता है।
अच्छी नींद लेने से कई गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है। नींद की कमी से वजन बढ़ना, तनाव, थकान और कई बीमारियां हो सकती हैं। वहीं, नियमित अच्छी नींद कई फायदे देती है। सबसे पहले, यह वजन नियंत्रण में बहुत मददगार साबित होती है। अच्छी नींद हार्मोन को संतुलित रखती है, जिससे भूख नियंत्रित रहती है और ज्यादा खाने की आदत नहीं पड़ती। इससे मोटापा और संबंधित बीमारियों का खतरा कम होता है। दूसरा बड़ा फायदा है मानसिक तनाव और थकान में कमी। गहरी नींद लेने से दिमाग शांत रहता है, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं कम होती हैं। व्यक्ति ज्यादा सकारात्मक और एनर्जी से भरपूर महसूस करता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार होता है।
अच्छी नींद इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है, जिससे बीमारियां कम लगती हैं और शरीर जल्दी रिकवर करता है। तीसरा बड़ा फायदा है कि नींद हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक है। यह ग्रोथ हार्मोन, कोर्टिसोल जैसे हार्मोन को सही स्तर पर रखती है, जो शरीर के विकास, मेटाबॉलिज्म और तनाव को खत्म करने के लिए जरूरी हैं। नींद की कमी से हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं। चौथा महत्वपूर्ण फायदा है बेहतर याददाश्त और फोकस में वृद्धि। नींद के दौरान दिमाग जानकारी को प्रोसेस करता है और यादों को मजबूत बनाता है। अच्छी नींद लेने वाले लोग ज्यादा एकाग्र रहते हैं, सीखने की क्षमता बढ़ती है और काम में उत्पादकता आती है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां