आयुर्वेदिक दिनचर्या: फिट बॉडी और रिलैक्स माइंड का सीक्रेट मंत्र

On

नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपनी दिनचर्या को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे शरीर बीमारियों का घर बन जाता है। ऐसे में आयुर्वेद हमें सिखाता है कि अगर हम प्रकृति के नियमों के अनुसार अपना दिन बिताएं तो शरीर भी तंदुरुस्त रहेगा और मन भी शांत रहेगा।

सबसे पहली और अहम आदत है सुबह जल्दी उठना, खासकर सूर्योदय से पहले। इस समय वातावरण शांत और ताजा होता है, दिमाग साफ रहता है और दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच के साथ होती है। उठते ही लगभग आधा से एक लीटर गुनगुना पानी पीना बहुत फायदेमंद माना गया है। इससे पेट साफ रहता है और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं। इसके बाद शौच और दांतों की सफाई जरूरी है। नीम या बबूल की दातुन का इस्तेमाल या सामान्य ब्रश से दांत साफ करना, जीभ की सफाई करना और कुल्ला करना मुंह की सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

स्वाद और सेहत का खजाना: पाचन तंत्र को मजबूत कर वजन नियंत्रण में कारगर इमली  ये भी पढ़ें  स्वाद और सेहत का खजाना: पाचन तंत्र को मजबूत कर वजन नियंत्रण में कारगर इमली

आयुर्वेद में तेल से गरारे करने की भी सलाह दी जाती है, जिससे दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं। इसके बाद नाक में दो-दो बूंद तेल या घी डालना और आंखों को ठंडे पानी से धोना भी लाभकारी बताया गया है। शरीर की मालिश (अभ्यंग) रोजाना या हफ्ते में कुछ दिन जरूर करनी चाहिए। सरसों, तिल या नारियल के तेल से हल्की मालिश करने से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, त्वचा चमकदार बनती है और थकान दूर होती है। खासकर सिर और पैरों की मालिश से अच्छी नींद आती है और तनाव कम होता है। इसके बाद हल्का व्यायाम, योग या प्राणायाम करना चाहिए। इतना ही व्यायाम करें कि हल्का पसीना आ जाए, ज्यादा थकान नहीं होनी चाहिए। नहाने के लिए सिर पर सामान्य तापमान का पानी और शरीर पर हल्का गर्म पानी इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। स्नान से शरीर तरोताजा होता है और आलस्य दूर होता है। खाने के मामले में भी आयुर्वेद संतुलन पर जोर देता है।

स्वाद और सेहत का खजाना: पाचन तंत्र को मजबूत कर वजन नियंत्रण में कारगर इमली  ये भी पढ़ें  स्वाद और सेहत का खजाना: पाचन तंत्र को मजबूत कर वजन नियंत्रण में कारगर इमली

ताजा, हल्का और सुपाच्य भोजन लें। ज्यादा तला-भुना और भारी खाना कम करें। समय पर खाना और अच्छी तरह चबा कर खाना पाचन के लिए बहुत जरूरी है। रात को जल्दी और हल्का भोजन करें और खाने के तुरंत बाद सोने से बचें। अच्छी नींद भी उतनी ही जरूरी है जितना अच्छा भोजन। बड़ों के लिए छह से आठ घंटे और बच्चों के लिए आठ से दस घंटे की नींद पर्याप्त मानी जाती है। सोने से पहले हाथ-पैर धो लेना, पैरों में थोड़ा गुनगुना तेल लगाकर मालिश करना और मन को शांत करने के लिए हल्का संगीत या ध्यान करना बहुत फायदेमंद होता है।

पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द? अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहत  ये भी पढ़ें  पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द? अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहत

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

ऑस्कर विजेता हांस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होंगी श्वेता त्रिपाठी

मुंबई। अक्सर ऐसा होता है कि कई बार फिल्म खत्म हो जाती है, लेकिन उसकी धुनें लंबे समय तक हमारे...
मनोरंजन 
ऑस्कर विजेता हांस जिमर के लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होंगी श्वेता त्रिपाठी

ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों को हुई परेशानी

मुंबई। ईरान और इजरायल में संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट जाने वाली फ्लाइट कैंसिल होने से मुंबई में यात्रियों को...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों को हुई परेशानी

ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला: रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत 7 टॉप कमांडर ढेर

तेल अवीव। इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने रविवार को घोषणा की कि ईरान के रक्षा मंत्री अजीज नसीरजादेह और इस्लामिक...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान पर इजरायल का बड़ा हमला: रक्षा मंत्री और IRGC चीफ समेत 7 टॉप कमांडर ढेर

श्रीनगर समेत कई शहरों में खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन, ट्रैफिक डायवर्ट

श्रीनगर। अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की खबर सामने आते...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
श्रीनगर समेत कई शहरों में खामेनेई की मौत के विरोध में प्रदर्शन, ट्रैफिक डायवर्ट

त्योहारी सीजन में सर्दी-खांसी से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन चल रहा है। एक तरफ रौनक, मिठाइयां तो दूसरी तरफ मौसम में अचानक बदलाव के...
हेल्थ 
त्योहारी सीजन में सर्दी-खांसी से हैं परेशान? इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में “किड्स फैशन फिएस्टा” का आयोजन, 109 नन्हे प्रतिभागियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा

मुरादाबाद। पराग ह्यूमन फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा शहर में “किड्स फैशन फिएस्टा” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें 109 बच्चों ने...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में “किड्स फैशन फिएस्टा” का आयोजन, 109 नन्हे प्रतिभागियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा

मुरादाबाद: युवती की हत्या कर कुएं में फेंका शव, एसपी देहात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

मुरादाबाद। जनपद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के वधी गोवर्धनपुर गांव में एक अज्ञात युवती का शव कुएं में मिलने से...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: युवती की हत्या कर कुएं में फेंका शव, एसपी देहात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

खाड़ी संकट में अमरोहा का परिवार फंसा, उड़ानें रद्द होने से बढ़ी चिंता

अमेरिका। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खाड़ी देशों तक साफ दिखाई दे रहा है। क्षेत्र...
उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
खाड़ी संकट में अमरोहा का परिवार फंसा, उड़ानें रद्द होने से बढ़ी चिंता

रामपुर: रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

रामपुर जिले के शंकरपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप...
उत्तर प्रदेश  रामपुर  
रामपुर: रेलवे ट्रैक किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश