स्वाद और सेहत का खजाना: पाचन तंत्र को मजबूत कर वजन नियंत्रण में कारगर इमली

On

नई दिल्ली। खट्टी-मिठी इमली न केवल खाने का जायका बढ़ाती है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। यह पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ ही बढ़ते वजन की समस्या को भी कंट्रोल करने में कारगर है।

बिहार सरकार के पर्यावरण एवं वन विभाग के अनुसार, इमली सिर्फ एक बड़ा और छायादार वृक्ष नहीं है, बल्कि स्वाद और सेहत का खजाना भी है। यह प्रकृति की अनमोल देन है, जो घने जंगलों, खेतों और सड़कों के किनारे आसानी से दिखती है। इसकी झुकी हुई शाखाएं और खुरदरी भूरी छाल इसे पहचानने में आसान बनाती हैं। इमली का खट्टा-मीठा गूदा भोजन में स्वाद बढ़ाता है और चटनी, सांभर जैसे पारंपरिक व्यंजनों का मुख्य हिस्सा है। इमली के औषधीय गुण पारंपरिक चिकित्सा में सदियों से इस्तेमाल होते आ रहे हैं।

घर में जरूर लगाएं ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा ये भी पढ़ें  घर में जरूर लगाएं ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा

यह एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर में सूजन कम करती है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाती है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इमली पाचन सुधारती है, कब्ज दूर करती है और लैक्सेटिव प्रभाव से पेट साफ रखती है। यह कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करती है, खराब कोलेस्ट्रॉल कम करती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाती है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। इमली में पॉलीफेनॉल्स और फ्लेवोनॉइड्स सूजन कम करते हैं और लीवर की सुरक्षा करते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल संतुलित रखने में मददगार हो सकती है और वजन नियंत्रण में सहायक है।

पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द? अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहत  ये भी पढ़ें  पैरों की सूजी नसें दे रही हैं दर्द? अपनाएं ये आसान उपाय, मिलेगी राहत

इमली की पत्तियां, छाल और बीज भी औषधीय गुणों से युक्त होते हैं। यह एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों वाली होती है, जो बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने में मदद करती है। इमली का नियमित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन संतुलित मात्रा में ही लें। इमली बहुत ज्यादा खाने से दस्त या पेट दर्द हो सकता है। वहीं, डायबिटीज के मरीजों को सेवन से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। एसिडिक होने से दांतों की इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए पानी से कुल्ला करें। गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं, किडनी रोगी या दवाएं लेने वाले लोग डॉक्टर की सलाह से ही इस्तेमाल करें। एलर्जी वाले लोगों में खुजली या रैश हो सकते हैं। हमेशा संतुलित मात्रा में खाएं और ज्यादा सेवन से बचें। 

आयुर्वेदिक दिनचर्या: फिट बॉडी और रिलैक्स माइंड का सीक्रेट मंत्र  ये भी पढ़ें  आयुर्वेदिक दिनचर्या: फिट बॉडी और रिलैक्स माइंड का सीक्रेट मंत्र

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

मेरठ। आय दिन आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे है। आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

नई दिल्ली। जीवन और प्रकृति का संतुलन पंच महाभूतों-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश पर आधारित है। ये पांच तत्व...
लाइफस्टाइल 
पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

मेरठ। आज पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली के रंग पर्यावरण के संग कार्यक्रम में फ्रेंडली होली मनाने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

  नई दिल्ली। आज की तेज-रफ्तार जिंदगी में ज्यादातर लोग ऑफिस में घंटों बैठे रहते हैं और अपनी सेहत कोहेल्थ...
हेल्थ 
हेल्थ टिप्स : व्यस्त ऑफिस लाइफ में लिवर को ऐसे रखें स्वस्थ, अपनाएं आसान उपाय

उत्तर प्रदेश

मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

मेरठ। आय दिन आवारा कुत्तों के हमले बढ़ते जा रहे है। आवारा कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में आवारा कुत्तों के हमले में घायल बच्ची सारा की सफल प्लास्टिक सर्जरी

एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) यूनिट आगरा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  आगरा 
एएनटीएफ आगरा की बड़ी कार्रवाई, 123.700 किलो गांजा संग तीन तस्कर गिरफ्तार

मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

मेरठ। आज पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम होली के रंग पर्यावरण के संग कार्यक्रम में फ्रेंडली होली मनाने...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में पर्यावरण क्लब ने फ्रेंडली होली मनाने और हर घर वृक्ष लगाने की अपील की

ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

   लखनऊ। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के हमले में मौत की खबर के बाद उत्तर प्रदेश...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई के निधन पर यूपी में भारी उबाल: शिया समुदाय सड़कों पर, खाड़ी देशों की उड़ानें रद्द

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश