इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली फ्लाइट्स पर रोक बढ़ाई
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस ने रविवार को यात्रियों के लिए नई ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने कहा कि वह मिडिल ईस्ट और आसपास के क्षेत्रों में चल रही घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। इस समय परिस्थितियां अनिश्चित लग सकती हैं, लेकिन इंडिगो ने आश्वस्त किया है कि हर निर्णय बड़ी सावधानी और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया जा रहा है। इस मौजूदा स्थिति को देखते हुए इंडिगो ने मिडिल ईस्ट एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का अस्थायी निलंबन 2 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तक बढ़ा दिया है।
यह कदम पूरी तरह से सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उठाया गया है, ताकि यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। प्रभावित उड़ानों की पूरी सूची एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इंडिगो ने कहा कि यात्रा योजनाओं में बदलाव से यात्रियों को असुविधा हो सकती है। जिन यात्रियों की बुकिंग प्रभावित हुई है, वे वैकल्पिक फ्लाइट चुन सकते हैं या पूरा रिफंड भी ले सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी इंडिगो की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद है। एयरलाइन ने यह भी बताया कि मिडिल ईस्ट और अन्य प्रभावित अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रों के लिए बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए 7 मार्च 2026 तक पूरी फ्लेक्सिबिलिटी और शुल्क माफी लागू रहेगी।
यह सुविधा उन बुकिंग्स पर लागू है जो 28 फरवरी 2026 या उससे पहले की गई हैं। इस दौरान यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी बुकिंग रद्द कर सकते हैं या नई तिथियों पर यात्रा को कर सकते हैं। इंडिगो ने भरोसा दिलाया है कि आगे आने वाले किसी भी बदलाव की सूचना यात्रियों के रजिस्टर्ड कॉन्टैक्ट नंबर या ईमेल पर दी जाएगी। एयरलाइन ने अपनी तरफ से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया है और इस समय में उनके सहयोग और समझदारी की सराहना की है। गौरतलब है कि एयर इंडिया ने भी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कैंसिल फ्लाइट्स और उससे संबंधित जानकारी शेयर की गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां