इजरायल के ईरान पर हमले के बाद एयर इंडिया की दिल्ली-तेल अवीव फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी

On

नई दिल्ली। इजरायल द्वारा शनिवार सुबह ईरान पर 'प्रीवेंटीव अटैक' यानी एहतियाती सैन्य हमले किए जाने के बाद एयर इंडिया की दिल्ली से तेल अवीव जाने वाली उड़ान शनिवार को बीच रास्ते से वापस दिल्ली लौट आई। मध्य पूर्व के कई हिस्सों में हवाई क्षेत्र बंद होने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है। इजरायल के रक्षा मंत्री ने पुष्टि की कि देश ने ईरान पर हमला किया है। तेहरान में जोरदार धमाकों की खबरें आईं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ईरान की राजधानी में यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जोम्हौरी इलाके में कई मिसाइलें गिरीं। पाश्चर स्ट्रीट के पास, जहां कई महत्वपूर्ण सरकारी इमारतें हैं, घना धुआं उठता देखा गया। नुकसान और हताहतों की सही जानकारी तुरंत उपलब्ध नहीं हो सकी।

'हल्दीराम' पर छापा, 1 क्विंटल एक्सपायर्ड मिठाई नष्ट, 55 लाख से अधिक की सामग्री जब्त; विभाग ने लैब भेजे नमूने ये भी पढ़ें  'हल्दीराम' पर छापा, 1 क्विंटल एक्सपायर्ड मिठाई नष्ट, 55 लाख से अधिक की सामग्री जब्त; विभाग ने लैब भेजे नमूने

मुजफ्फरनगर: होली और रमजान पर पुलिस का कड़ा पहरा, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: होली और रमजान पर पुलिस का कड़ा पहरा, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

इस बीच, कम लागत वाली एयरलाइन इंडिगो ने भी एडवाइजरी जारी कर कहा कि वह हालात पर नजर बनाए हुए है। एयरलाइन ने कहा, "हम ईरान और उसके हवाई क्षेत्र से जुड़े क्षेत्रीय अपडेट पर करीबी नजर रख रहे हैं। हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि पूरे देश में एयर रेड सायरन बजाए गए और लोगों के मोबाइल फोन पर पहले से अलर्ट भेजे गए, जिसमें नागरिकों को सुरक्षित स्थानों के पास रहने की सलाह दी गई। सेना ने इस अलर्ट को एहतियाती कदम बताया, क्योंकि इजरायल की ओर मिसाइल दागे जाने की आशंका जताई गई है। सुरक्षा उपाय के तौर पर इजरायल ने देश भर में स्कूल बंद रखने का आदेश दिया, लोगों को घर से काम करने की सलाह दी और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी। हमलों के तुरंत बाद क्षेत्र के कई देशों ने अपना हवाई क्षेत्र बंद या सीमित कर दिया, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। कई एयरलाइनों ने तेल अवीव और आसपास के गंतव्यों की उड़ानों को डायवर्ट कर दिया। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, इन बंदिशों का असर कई एयरलाइनों पर पड़ा।

T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, लिवर कैंसर से पिता खान चंद का निधन ये भी पढ़ें  T20 World Cup 2026 के बीच रिंकू सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, लिवर कैंसर से पिता खान चंद का निधन

कजान से दुबई जा रही फ्लाइट एफजेड984 को बाकू की ओर मोड़ दिया गया, जबकि शिकागो से दिल्ली आ रही एआई126 सीरिया के ऊपर से उड़ान भर रही थी। शारजाह से मॉस्को जाने वाली जी9950 को पाकिस्तान के ऊपर से रूट किया गया, जबकि दुबई से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली ईके225 ने प्रतिबंधित क्षेत्रों से बचने के लिए अफगानिस्तान और पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान भरी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब कूटनीतिक स्तर पर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित परमाणु समझौते को लेकर तनाव बढ़ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में ईरान को 'बहुत मुश्किल' और 'बहुत खतरनाक' बताया था। गुरुवार को जिनेवा में ईरानी और अमेरिकी अधिकारियों के बीच तीसरे दौर की वार्ता हुई, जबकि शनिवार को एक और दौर की बातचीत तय है। 

Views: 76

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश