पंच महाभूत और त्रिदोष: आयुर्वेद के सिद्धांतों से जानें जीवनशैली में सही संतुलन का मंत्र

On

नई दिल्ली। जीवन और प्रकृति का संतुलन पंच महाभूतों-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश पर आधारित है। ये पांच तत्व न सिर्फ ब्रह्मांड की संरचना को बनाते हैं, बल्कि हमारे शरीर और मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करते हैं। आयुर्वेद में शरीर को एक छोटे ब्रह्मांड की तरह देखा गया है और यही कारण है कि इसमें त्रिदोष – वात, पित्त और कफ का महत्व है। तीनों त्रिदोष पंच महाभूतों के मिश्रण से बनते हैं।

ये तीनों हमारे शरीर की प्रमुख शारीरिक और मानसिक कार्यप्रणालियों को नियंत्रित करते हैं और यदि इनमें से किसी का भी असंतुलन हो जाए, तो शरीर में विकार और बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं। उदाहरण के लिए, वात में आकाश और वायु का प्रभाव होता है, जो शरीर में गति, संचार और तंत्रिका तंत्र को नियंत्रित करता है। अगर वात असंतुलित हो जाए, तो शरीर में बेचैनी, चक्कर, दर्द या मानसिक तनाव जैसे लक्षण हो सकते हैं। पित्त, जो अग्नि और जल के मिश्रण से बनता है, शरीर के पाचन, तापमान नियंत्रण और ऊर्जा उत्पादन के लिए जिम्मेदार है। जब पित्त असंतुलित होता है, तो यह अपच, त्वचा की समस्याएं और अत्यधिक गुस्से की स्थिति पैदा कर सकता है। कफ, जो जल और पृथ्वी के तत्वों से बनता है, शरीर में बल, स्थिरता और शीतलता का काम करता है।

गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ ये भी पढ़ें  गर्भाशय को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 4 आसान उपाय, हार्मोन संतुलन से प्रजनन क्षमता तक मिलेगा लाभ

कफ का असंतुलन शारीरिक थकावट, मोटापा और नाक में जाम जैसी समस्याओं को जन्म दे सकता है। एक स्वस्थ शरीर और मन का निर्माण तभी संभव है, जब त्रिदोष सही संतुलन में हों। अगर इनमें से कोई भी दोष असंतुलित हो जाए, तो आयुर्वेद में इसे विकार कहा जाता है, जो बीमारी का कारण बन सकता है। इसलिए आयुर्वेद में जीवनशैली, आहार और दिनचर्या के महत्व को बहुत अधिक माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार, हर व्यक्ति की त्रिदोष की संरचना अलग होती है, जो उसे जन्म के समय या विकास के दौरान प्राप्त होती है, जिसे 'प्रकृति' कहा जाता है। इसका मतलब यह है कि हर किसी का शारीरिक और मानसिक संतुलन अलग-अलग होता है और इसी के अनुसार उसे अपने आहार और दिनचर्या को ढालने की आवश्यकता होती है।

पेट में बढ़ती एसिडिटी का कारण हो सकते हैं प्राकृतिक से मिले ये फल, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां  ये भी पढ़ें  पेट में बढ़ती एसिडिटी का कारण हो सकते हैं प्राकृतिक से मिले ये फल, जानें सेवन से जुड़ी सावधानियां

उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति का पित्त दोष अधिक है, तो उसे ठंडे और ताजे आहार का सेवन करना चाहिए, जबकि जिनका वात दोष अधिक है, उन्हें गर्म और तैलीय आहार से बचना चाहिए। आयुर्वेद में स्वास्थवृत्त या आदर्श जीवनशैली का पालन करने के लिए, व्यक्ति को न केवल शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए, बल्कि मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य को भी महत्वपूर्ण मानना चाहिए। सही आहार, नियमित दिनचर्या और शारीरिक व्यायाम के साथ-साथ मानसिक शांति और संतुलन भी जरूरी है। आयुर्वेद में सर्दी, गर्मी और बरसात के मौसम के अनुसार भी आहार और जीवनशैली में बदलाव की सलाह दी जाती है ताकि त्रिदोष संतुलित रहे। 

घर में जरूर लगाएं ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा ये भी पढ़ें  घर में जरूर लगाएं ये तीन पौधे, त्वचा और पेट संबंधी रोगों से मिलेगा छुटकारा

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

भारत-श्रीलंका नौसेनाओं के बीच बढ़ेगा प्रशिक्षण तालमेल, त्रिंकोमाली में आईएनएस तरंगिनी का भव्य स्वागत

त्रिंकोमाली (श्रीलंका)। भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच दशकों पुराने समुद्री संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में...
अंतर्राष्ट्रीय  मुख्य समाचार 
भारत-श्रीलंका नौसेनाओं के बीच बढ़ेगा प्रशिक्षण तालमेल, त्रिंकोमाली में आईएनएस तरंगिनी का भव्य स्वागत

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

मुजफ्फरनगर में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना रंगोत्सव

   मुजफ्फरनगर: स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज होली का पावन पर्व 'रंगोत्सव' के रूप में बेहद उत्साह...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना रंगोत्सव

चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी

नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर नींद को कम महत्व देते हैं, लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट स्वास्थ्य...
हेल्थ 
स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी

उत्तर प्रदेश

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

खामेनेई की मौत पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

  बरेली। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
खामेनेई की मौत पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

स्कूल गई 7 साल की मासूम… लेकिन घर कभी वापस नहीं लौटी — लापरवाही ने छीनी जिंदगी

   मेरठ/बागपत: एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है जिसने न केवल एक परिवार को उम्र भर का गम दे दिया,...
उत्तर प्रदेश  बागपत 
स्कूल गई 7 साल की मासूम… लेकिन घर कभी वापस नहीं लौटी — लापरवाही ने छीनी जिंदगी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश