'लाइफ कंट्रोल सेंटर' है पैंक्रियास, अनदेखा करना होगा सेहत के साथ खिलवाड़
नई दिल्ली। वैसे तो शरीर का हर अंग महत्वपूर्ण होता है, लेकिन कुछ अंग ऐसे होते हैं जो साइलेंट वॉरियर की तरह काम करते हैं। ऐसा ही एक बेहद जरूरी अंग है पैंक्रियास, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही बात करते हैं। बाकी अंगों की तरह पैंक्रियास की देखभाल करना भी बहुत जरूरी है क्योंकि इसकी समस्या पाचन और ऊर्जा को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। पैंक्रियास को “लाइफ कंट्रोल सेंटर” भी कह सकते हैं क्योंकि यह अकेला अंग ऊर्जा, पाचन और शुगर तीनों को नियंत्रित करने में मदद करता है।
जैसे ही इसकी कार्यप्रणाली कमजोर पड़ती है, तब डायबिटीज, पाचन खराब, कमजोरी और सूजन जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। यह हमारे शरीर में दो मुख्य काम करता है। पहला पाचन को सही रखना और दूसरा शुगर को कंट्रोल करना। पैंक्रियास भोजन को पचाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और पेट में ऐसे हॉर्मोन या एंजाइम बनाता है, जो प्रोटीन को तोड़ने, फैट को पचाने और कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा में बदलने में मदद करते हैं। इन तीन स्टेप्स के बाद ही पेट में पाचन की प्रक्रिया सही तरीके से हो पाती है और शरीर को पूरी ऊर्जा और पोषण मिलता है। वहीं अगर पाचन प्रक्रिया में किसी तरह की कोई गड़बड़ी है तो गैस, अपच और कब्ज की शिकायत होने लगती है।
पैंक्रियास शुगर को कंट्रोल करने में भी सहायक है। यह अंग इंसुलिन और ग्लूकागन नाम के दो हॉर्मोन बनाता है। इंसुलिन रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है और ग्लूकागन शुगर को बढ़ाता है। अगर यह दोनों असंतुलित है तो मधुमेह की बीमारी होना तय है। अब सवाल है कि पैंक्रियास की देखभाल कैसे करें। पैंक्रियास को स्वस्थ रखने के लिए हल्का और संतुलित भोजन करना चाहिए। इसके लिए आहार में दाल, सब्जी, और मोटा अनाज शामिल करें। इसके अलावा, तला-भुना और अत्यधिक मीठा खाने से परहेज करें। जीवनशैली को दुरुस्त बनाए रखने के लिए रोजाना योग करें। सुबह की शुरुआत अनुलोम-विलोम और कपालभाति से करें। इससे पैंक्रियास में रक्त का संचार अधिक होगा और हॉर्मोन संतुलित तरीके से बनेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां