एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित, बच्चियों को जरूर लगवाएं : डॉ. रूबी नाज
भट्टी पुंछ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को अजमेर और राजस्थान से महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर जम्मू-कश्मीर के पुंछ स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में डिप्टी सीएमओ डॉ. रूबी नाज भट्टी की देखरेख में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस अभियान को लेकर डॉ. रूबी नाज भट्टी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि हम प्रधानमंत्री मोदी के बड़े आभारी हैं कि उन्होंने हमारी बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए इस टीकाकरण अभियान को शुरू करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन हमारी बेटियों और बच्चियों के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएगी। यह वैक्सीन पहले निजी क्षेत्र में उपलब्ध थी। मैंने अपनी दो बेटियों को हजारों रुपए खर्च कर दो-दो डोज लगवाई हैं। अब यह पूरे देश में 14-15 वर्ष की बच्चियों को मुफ्त लगाई जाएगी। लोगों से अपील करते हुए डॉ. रूबी नाज भट्टी ने कहा कि सभी लोग अपनी 14-15 वर्ष आयु की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीका लगवाएं, क्योंकि भारत में ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर से सबसे अधिक मौतें हो रही हैं। यह एचपीवी टीका पूरी तरह सुरक्षित है।
उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की भी अपील की। डॉ. रूबी नाज भट्टी ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर बहुत सामान्य हो चुका है। यह भारत में महिलाओं की मौतों का दूसरा सबसे बड़ा कारण बन चुका है। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस वैक्सीन से डरें नहीं, घबराएं नहीं। बच्चियों की सुरक्षा के लिए इसे जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर तरह-तरह के भ्रामक वीडियो साझा किए जा रहे हैं। मैं खुद दो बच्चियों की मां हूं और उन्हें यह टीका लगवा चुकी हूं। ऐसे वीडियो पर भरोसा न करें। यह वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। हमारे डॉक्टरों से बातचीत कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ ही देश के अन्य भागों की तरह पुंछ में भी टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां