होली 2026: हल्दी से लेकर पालक तक, केमिकल रंगों को कहें ना, घर पर बनाएं नेचुरल कलर

On

नई दिल्ली। रंगों और खुशियों से भरा त्योहार होली 4 मार्च को है, जो बसंत की शुरुआत और फसल कटाई का जश्न मनाता है। लोग इसमें एक-दूसरे को लाल, नीला और समेत अन्य रंगों में सराबोर कर जश्न मनाते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर सिंथेटिक रंगों में हानिकारक केमिकल, धातु के कण और कांच के टुकड़े होते हैं, जो त्वचा पर एलर्जी, जलन, आंखों में इरिटेशन और लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं। भारत सरकार का माई गवर्मेंट पोर्टल प्राकृतिक रंगों के बारे में जानकारी देता है।

पोर्टल के अनुसार, ये रंग पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं क्योंकि इन्हें विघटित होने में बहुत समय लगता है। ऐसे में पर्यावरण और स्वास्थ्य की रक्षा के लिए घर पर प्राकृतिक सामग्री से रंग बनाना सबसे अच्छा विकल्प है। ये रंग त्वचा के लिए सुरक्षित, बच्चों के लिए अनुकूल और पूरी तरह पर्यावरण हितैषी होते हैं। इन्हें किचन या बगीचे में उपलब्ध चीजों से आसानी से तैयार किया जा सकता है। लाल रंग: - चुकंदर सबसे आसान और गहरा लाल रंग देता है। 2-3 चुकंदर को छीलकर कद्दूकस करें, पानी में उबालें या ब्लेंडर में पीसकर रस निकालें। इस रस को छानकर इस्तेमाल करें। सूखा गुलाल बनाने के लिए रस में कॉर्नस्टार्च या आटा मिलाकर धूप में सुखाएं। वैकल्पिक रूप से लाल गुड़हल (हिबिस्कस) या लाल गुलाब की पंखुड़ियों को उबालकर रंग निकाल सकते हैं।

यूपी के 12 छावनी अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान लाभार्थियों को मुफ्त इलाज, मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफा  ये भी पढ़ें  यूपी के 12 छावनी अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान लाभार्थियों को मुफ्त इलाज, मुख्यमंत्री ने दिया बड़ा तोहफा 

अनार के छिलके या टमाटर का जूस भी लाल रंग देते हैं। पीला रंग:- हल्दी पाउडर को पानी में मिलाकर उबालें, फिर छान लें। इसे बेसन, चावल के आटे या कॉर्नस्टार्च में मिलाकर पीला गुलाल बनाएं। गेंदे (मैरिगोल्ड) की पंखुड़ियों को उबालकर भी चमकीला पीला रंग तैयार होता है। ये रंग त्वचा पर चमकदार और सुरक्षित रहता है। हरा रंग:- पालक, धनिया या अन्य साग की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर पानी में उबालें। पत्तियों को ब्लेंड करें और रस निकालें। इसे छानकर इस्तेमाल करें। नीम की पत्तियां भी हरा रंग देती हैं और एंटी-बैक्टीरियल गुण वाली होती हैं। सूखे गुलाल के लिए रस को कॉर्नस्टार्च में मिलाकर धूप में सुखाएं।

बवासीर से हैं परेशान? आयुर्वेद से जानें सरल और प्रभावी उपाय  ये भी पढ़ें  बवासीर से हैं परेशान? आयुर्वेद से जानें सरल और प्रभावी उपाय

गुलाबी रंग: चुकंदर के रस को थोड़ा पतला करके गुलाबी शेड पा सकते हैं। गुलाब की पंखुड़ियां या नयनतारा के फूल उबालकर भी गुलाबी रंग बनता है। प्याज के छिलकों को उबालने से हल्का गुलाबी रंग निकलता है। नीला रंग: - बटरफ्लाई पी या विष्णुकांता के फूलों को पानी में भिगोकर या उबालकर नीला रंग निकालें। जैकरांडा फूल भी नीला रंग देते हैं। इसे कॉर्नस्टार्च में मिलाकर सूखा गुलाल बनाएं। नारंगी रंग:- पलाश के फूल या मेहंदी (जेतुका) के पत्तों को उबालकर नारंगी रंग तैयार करें। हल्दी और चुकंदर के रस को मिलाकर भी नारंगी शेड बन सकता है। ये रंग बनाने में आसान हैं और इनमें कोई केमिकल नहीं होता। घर पर बनाकर परिवार के साथ होली खेलें, ताकि त्योहार खुशियों के साथ-साथ सुरक्षित और हरा-भरा बने। 

स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी  ये भी पढ़ें  स्वास्थ्य की सबसे बड़ी ताकत है पर्याप्त नींद, जानें क्यों है जरूरी

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

होली पर ट्रेनों-बसों में भारी भीड़, यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ रहा सफर

मेरठ। होली के त्योहार को लेकर ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ उमड़ने लगी है। सीटें फुल होने के कारण...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
होली पर ट्रेनों-बसों में भारी भीड़, यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ रहा सफर

भारत-श्रीलंका नौसेनाओं के बीच बढ़ेगा प्रशिक्षण तालमेल, त्रिंकोमाली में आईएनएस तरंगिनी का भव्य स्वागत

त्रिंकोमाली (श्रीलंका)। भारतीय नौसेना और श्रीलंका नौसेना के बीच दशकों पुराने समुद्री संबंधों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में...
अंतर्राष्ट्रीय  मुख्य समाचार 
भारत-श्रीलंका नौसेनाओं के बीच बढ़ेगा प्रशिक्षण तालमेल, त्रिंकोमाली में आईएनएस तरंगिनी का भव्य स्वागत

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

मुजफ्फरनगर में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना रंगोत्सव

   मुजफ्फरनगर: स्थानीय जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आज होली का पावन पर्व 'रंगोत्सव' के रूप में बेहद उत्साह...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना रंगोत्सव

चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

उत्तर प्रदेश

होली पर ट्रेनों-बसों में भारी भीड़, यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ रहा सफर

मेरठ। होली के त्योहार को लेकर ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ उमड़ने लगी है। सीटें फुल होने के कारण...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
होली पर ट्रेनों-बसों में भारी भीड़, यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ रहा सफर

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

प्रयागराज)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की प्रयागराज फील्ड इकाई ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मोहम्मद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

वाराणसी। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में दर्ज...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
चीन का रिकॉर्ड ध्वस्त कर काशी ने रचा नया वैश्विक कीर्तिमान, एक घंटे में रोपे 251446 पौधे, -वाराणसी बना दुनिया का सबसे बड़ा मियावाकी वन क्षेत्र

खामेनेई की मौत पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

  बरेली। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना   उन्होंने...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बरेली  
खामेनेई की मौत पूरे मुस्लिम समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश