होली पर ट्रेनों-बसों में भारी भीड़, यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ रहा सफर

मेरठ। होली के त्योहार को लेकर ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ उमड़ने लगी है। सीटें फुल होने के कारण यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
होली के त्योहार के आते ही ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार को जाने वाली ट्रेनों में सीटें न होने के कारण यात्री खड़े होकर सफर करने को मजबूर हो रहे हैं।


शनिवार से ट्रेनों में और बसों में काफी यात्री
अपने घर जाने के लिए ट्रेन और बसों में जगह पाने के लिए कोशिश करते दिखाई दिए। हालात ऐसे थे कि कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। वहीं, गाजियाबाद से प्रयागराज, कोलकाता, बिहार, बनारस, लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में रविवार को भी काफी भीड़ देखी गई है। यात्रियों के दबाव के चलते कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही है। रविवार को भी ट्रेनों में भीड़ कम नहीं हुई। आज सोमवार तक लगातार भीड़ बढने की संभावना है।
कंफर्म टिकट न मिलने से परेशान यात्री किसी तरह जनरल डिब्बों में सफर करते नजर आ रहे हैं। कई लोग अपने परिजनों के साथ ट्रेन के दरवाजों और गलियारों में खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर दिखे। खासकर वरिष्ठ नागरिकों और छोटे बच्चों के साथ सफर कर रहे यात्रियों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।

मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: टीएमयू क्रॉसरोड्स 5.0 प्रतियोगिता में मेरठ की विक्ट्री वाइपर्स बनी विजेता, सस्टेनेबल फ्यूचर्स पर आधारित अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन


बिहार को ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट काफी लंबी है। अधिकांश ट्रेनों में 13 मार्च तक 100 से अधिक वेटिंग चल रही है। एक्सप्रेस ट्रेनों में स्लीपर बुकिंग पूरी तरह फुल हो चुकी है।
कंफर्म टिकट न मिलने से बसों का सहारा
कंफर्म टिकट न मिलने के कारण अब यात्री बसों का सहारा ले रहे हैं। जिससे कौशांबी और आनंद विहार बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ में इजाफा हो रहा है।

शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल ये भी पढ़ें  शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल


यात्रियों के लिए इस बार होली का सफर मुसीबतों भरा है। इन दिनों न ट्रेन में जगह मिल रही है और न ही तत्काल साथ दे रहा है। घर जाने वाले यात्री अधर में लटके हैं। बस ही एकमात्र सहारा दिख रही है।
होली पर दिल्ली से लखनऊ, पटना, मुंबई और हावड़ा रूट पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। एक्सप्रेस ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है। रेगुलर टिकट न मिलने पर यात्रियों ने तत्काल कोटे का सहारा लिया, लेकिन वहां भी भारी मायूसी हाथ लगी।
यात्रियों का आरोप है कि अधिकांश टिकटों पर दलालों ने कब्जा जमा लिया। आज रविवार को भी यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई।
बसों में उमड़ेगी भीड़
होली पर पूर्वांचल के जिलों में जाने वाले यात्रियों की भीड़ रविवार को बसों में उमड़ी। मुरादाबाद, प्रयागराज, बरेली, दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा, बस्ती, बहराइच, बलिया और देहरादून आदि के लिए बस अड्डे से बसें रवाना की गईं। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें भी चलेंगी। बसें रिजर्व में भी रखी गई हैं।

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उदयपुर में मेवाड़ के इतिहास को जाना ये भी पढ़ें  मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उदयपुर में मेवाड़ के इतिहास को जाना

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

गमले में टमाटर उगाने का सही तरीका 18 इंच गमला, खास मिट्टी और ऑर्गेनिक खाद से पाएं ढेरों लाल टमाटर

अगर आप अपने घर की छत या बालकनी में ताजे लाल टमाटर उगाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए...
कृषि 
गमले में टमाटर उगाने का सही तरीका 18 इंच गमला, खास मिट्टी और ऑर्गेनिक खाद से पाएं ढेरों लाल टमाटर

लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

लखनऊ । लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

होली पर घर जाने वालों को बड़ी राहत: परिवहन निगम चलाएगा 300 अतिरिक्त बसें, गाजियाबाद से लखनऊ-आगरा का सफर होगा आसान

गाजियाबाद: रंगों के त्योहार होली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
होली पर घर जाने वालों को बड़ी राहत: परिवहन निगम चलाएगा 300 अतिरिक्त बसें, गाजियाबाद से लखनऊ-आगरा का सफर होगा आसान

Tata Sierra vs Kia Seltos vs Hyundai Venue 2026: बड़ी टक्कर में कौन सी SUV सबसे दमदार कीमत फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

अगर आप भी नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो साल 2026 आपके लिए शानदार मौका लेकर आया...
ऑटोमोबाइल 
Tata Sierra vs Kia Seltos vs Hyundai Venue 2026: बड़ी टक्कर में कौन सी SUV सबसे दमदार कीमत फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर हुए हमले के बीच कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की

मुंबई । ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद विश्व भर में कई तरह की चर्चाएं चल रही...
मनोरंजन 
'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर हुए हमले के बीच कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

लखनऊ । लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

जौनपुर में आक्रोश: खामेनई की शहादत पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बाजार बंद

जौनपुर।  उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनई की शहादत की खबर फैलने के बाद रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में आक्रोश: खामेनई की शहादत पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बाजार बंद

सहारनपुर में उमड़ा शिया समुदाय का सैलाब: आयतुल्लाह खामनेई की शहादत पर जताया शांतिपूर्ण विरोध

   सहारनपुर: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में हुई शहादत की खबर के बाद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में उमड़ा शिया समुदाय का सैलाब: आयतुल्लाह खामनेई की शहादत पर जताया शांतिपूर्ण विरोध

मुरादाबाद: ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन की खबर पर शिया समुदाय का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

मुरादाबाद में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन की खबर पर शिया समुदाय का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश