खाड़ी संकट में अमरोहा का परिवार फंसा, उड़ानें रद्द होने से बढ़ी चिंता
अमेरिका। इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब खाड़ी देशों तक साफ दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में सुरक्षा हालात बिगड़ने के कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक विदेशों में फंस गए हैं और उनकी घर वापसी मुश्किल हो गई है।
इस संकट के बीच उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का एक परिवार भी खाड़ी देश ओमान में फंसा हुआ है। अमरोहा निवासी समाजसेवी और राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ युवा नेता प्रवीण पोनिया अपनी पत्नी, बहन और बेटी के साथ 26 फरवरी को ओमान घूमने गए थे। ओमान, कतर के नजदीक स्थित है और मौजूदा हालात में पूरा क्षेत्र तनाव की स्थिति में है।
बताया जा रहा है कि उनके ओमान पहुंचने के दौरान ही ईरान पर एयरस्ट्राइक शुरू हो गई, जिसके बाद एहतियातन खाड़ी देशों से कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया। फ्लाइट्स कैंसिल होने के कारण प्रवीण पोनिया और उनका परिवार भारत वापस नहीं लौट पा रहा है।
ये भी पढ़ें शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसलपरिवार के सदस्यों के अनुसार, फिलहाल ओमान में स्थिति सामान्य बनी हुई है और वहां किसी तरह का हमला नहीं हुआ है, लेकिन पड़ोसी देश कतर और बहरीन में जारी एयरस्ट्राइक ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के चलते वे लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
अमरोहा में रह रहे उनके परिजन भी इस हालात को लेकर चिंतित हैं और सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार को ऐसे हालात में विदेशों में फंसे भारतीयों की मदद के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि सभी लोग सुरक्षित अपने घर लौट सकें।
फिलहाल, अमरोहा का यह परिवार सहित कई भारतीय खाड़ी संकट के बीच सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां