होली पर मेरठ रेंज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 5000 से अधिक स्थानों पर होगा होलिका दहन
मेरठ। होली के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत मेरठ रेंज में व्यापक पुलिस प्रबन्ध किए गए हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने बताया कि हिन्दू समुदाय के लोगों द्वारा होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली के अवसर पर होलिका दहन किया जाता है कुछ स्थानों पर मेलों का भी आयोजन किया जाता है तथा अगले दिन रंगों का पर्व मनाया जाता है । जिनके सकुशल एवं सुरक्षित आयोजन हेतु परिक्षेत्र में सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
होली के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत मेरठ रेंज मे किये गये पुलिस प्रबंध।
कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदों में 06 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 सीओ, 93 निरीक्षक, 690 उ0नि0, 1305 मु0आ0, 1500 आरक्षी एवं 1035 हो0गार्ड/पीआरडी व 04 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है।
ये भी पढ़ें मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उदयपुर में मेवाड़ के इतिहास को जाना
होलिका दहन के कुल स्थानों की संख्या-5358 है। जिसमें मेरठ में 1576 स्थानों पर, बुलन्दशहर में 2434 स्थानों पर होलिका दहन, बागपत में 683 स्थानों पर होलिका दहन व हापुड़ में 665 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा।
होलिका दहन के कुल सवेंदनशील स्थानों की संख्या-427 है। जिसमें मेरठ में 86, बुलन्दशहर में 114, बागपत में 143 व जनपद हापुड़ में 84 स्थान सवेंदनशील चिन्हित है।
होली पर निकाली जाने वाली शोभायात्राओं की संख्या-18 है। जिनमें मेरठ में 06, बुलन्दशहर में 10 व जनपद हापुड़ में 02 प्रस्तावित है।
मार्ग मे सवेंदनशील स्थानों की संख्या-26 है। जिसमें मेरठ में 9, बुलन्दशहर में 16 व हापुड़ में 1 स्थान चिन्हित है।
मेलों/कार्यक्रमों की संख्या-24 है। मेरठ में 07, बुलन्दशहर में 14 व बागपत में 03 मेले/कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
होली मिलन समारोह की संख्या 31 है। जिसमें मेरठ में 04, बुलन्दशहर 14 व हापुड़ में 13 है। जोन/ सेक्टर/ QRT की संख्या परिक्षेत्र में 23 जोन, 79 सेक्टर व 66 QRT बनायी गयी है। जिसमें मेरठ में 09 जोन 31 सेक्टर 31 QRT, बुलन्दशहर में 07 जोन 27 सेक्टर 07 QRT, बागपत 04 जोन 11 सेक्टर,14 QRT व हापुड़ में 03 जोन 10 सेक्टर 14 QRT बनाई गयी है।
जोन की सभी जनपदीय पुलिस द्वारा पीस कमेटी/ धर्म गुरू/ शांति समिति/ संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ 135, आयोजकों/ संचालकों के साथ 108 तथा नगर निगम, बिजली विभाग, पीडब्लयूडी, परिवहन विभाग आदि के साथ 108 गोष्ठियां आयोजित कर ली गई हैं।
होली व रंगोत्सव पर्व के सकुशल आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डीआईजी महोदय द्वारा परिक्षेत्र के जनपद प्रभारियो को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। आगामी समय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं रमाजान माह के दृष्टिगत होली के त्यौहार की स्थानीय संवेदनशीलता की समीक्षा कर ली जाये तथा साम्प्रदायिक सद्भाव एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु शांति समिति एवं सुरक्षा समिति आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन कर्ताओं के साथ गोष्ठी कर ली जाये। रमजान माह के दौरान ही होलिका दहन एवं रंगोत्सव भी होगा, ऐसे में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में समुचित पुलिस प्रबन्ध कर सतर्क दृष्टि रखी जाए। होली तथा रमजान के आयोजन/कार्यक्रम जहां एक स्थान व एक समय पर आयोजित होना हो वहाँ आयोजको से वार्ता कर पूर्व से योजना बनाकर समुचित पुलिस प्रबन्ध किए जाए। विगत वर्षों में होलिका रखने के जिन स्थानों पर विवाद/घटनायें हो चुकी हैं, वहां जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर होलिका कमेटी/आयोजकों से गोष्ठी कर ली जाये, समस्त प्रकरणों में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, जिससे घटित होने वाली किसी भी अप्रिय घटना/स्थिति से बचाव किया जा सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां