आगरा: शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, हालत नाजुक

On

आगरा। ताजनगरी के शाहगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार रात प्रतिशोध और सनक की एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक युवक को उसकी शादीशुदा प्रेमिका ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। करीब 80 प्रतिशत तक झुलस चुके युवक को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वह जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।

शादी का दबाव और फिर खूनी रंजिश

"सहारनपुर में सड़क पर लिखा- मुसलमानों का प्रवेश वर्जित; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR" ये भी पढ़ें  "सहारनपुर में सड़क पर लिखा- मुसलमानों का प्रवेश वर्जित; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR"

घटना शाहगंज के आजमपाड़ा रोड की है। स्वरूप कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय चांद पेशे से ऑटो चालक है। जानकारी के अनुसार, चांद का मथुरा निवासी शबनम के साथ पिछले दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शबनम उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि चांद इसके लिए तैयार नहीं था। गुरुवार रात करीब 10 बजे जब चांद सवारी छोड़कर ऑटो से वापस लौट रहा था, तभी हमलावरों ने सवारी बनकर उसे हाथ देकर रुकवाया। जैसे ही ऑटो रुका, शबनम, उसकी मां, भाई और देवर ने उसे जबरन बाहर खींच लिया। बहस के बाद आरोपियों ने उस पर बाल्टी भरकर पेट्रोल उड़ेल दिया और आग लगा दी।

सहारनपुर: बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल की 275.97 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई ये भी पढ़ें  सहारनपुर: बसपा के पूर्व MLC हाजी इकबाल की 275.97 करोड़ की संपत्ति कुर्क, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

चीख-पुकार और दहशत का माहौल

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही  ये भी पढ़ें  यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

आग की लपटों में घिरा चांद चीखते हुए सड़क पर भागने लगा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत सक्रियता दिखाई और चादर डालकर आग बुझाई। घायल के भाई शबीर ने बताया कि शबनम पहले से ही विवादों में रही है। आरोप है कि उसने पहले अपने पति को भी प्रताड़ित किया था और वर्तमान में बिना तलाक लिए दूसरी जगह रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई अभी तक संतोषजनक नहीं रही है।

पुलिस की जांच और आरोपियों की तलाश

एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घायल के बयान दर्ज किए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस इस प्रेम प्रसंग के सभी पहलुओं और शबनम के पिछले आपराधिक इतिहास की भी पड़ताल कर रही है। फिलहाल इलाके में इस वारदात के बाद से काफी तनाव और रोष व्याप्त है।

Views: 135

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

गमले में टमाटर उगाने का सही तरीका 18 इंच गमला, खास मिट्टी और ऑर्गेनिक खाद से पाएं ढेरों लाल टमाटर

अगर आप अपने घर की छत या बालकनी में ताजे लाल टमाटर उगाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए...
कृषि 
गमले में टमाटर उगाने का सही तरीका 18 इंच गमला, खास मिट्टी और ऑर्गेनिक खाद से पाएं ढेरों लाल टमाटर

लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

लखनऊ । लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

होली पर घर जाने वालों को बड़ी राहत: परिवहन निगम चलाएगा 300 अतिरिक्त बसें, गाजियाबाद से लखनऊ-आगरा का सफर होगा आसान

गाजियाबाद: रंगों के त्योहार होली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
होली पर घर जाने वालों को बड़ी राहत: परिवहन निगम चलाएगा 300 अतिरिक्त बसें, गाजियाबाद से लखनऊ-आगरा का सफर होगा आसान

Tata Sierra vs Kia Seltos vs Hyundai Venue 2026: बड़ी टक्कर में कौन सी SUV सबसे दमदार कीमत फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

अगर आप भी नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो साल 2026 आपके लिए शानदार मौका लेकर आया...
ऑटोमोबाइल 
Tata Sierra vs Kia Seltos vs Hyundai Venue 2026: बड़ी टक्कर में कौन सी SUV सबसे दमदार कीमत फीचर्स और परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर हुए हमले के बीच कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की

मुंबई । ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद विश्व भर में कई तरह की चर्चाएं चल रही...
मनोरंजन 
'सबसे सुरक्षित शहर जल रहे हैं,' ईरान पर हुए हमले के बीच कंगना रनौत ने पीएम मोदी की तारीफ की

उत्तर प्रदेश

लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

लखनऊ । लखनऊ के थाना बीकेटी क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब जीसीआरजी कॉलेज गेट के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ के बीकेटी में वेज बिरयानी की दुकान के फ्रिज में युवक का शव मिला, जांच जारी

जौनपुर में आक्रोश: खामेनई की शहादत पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बाजार बंद

जौनपुर।  उत्तर प्रदेश के जौनपुर में ईरान के सुप्रीम लीडर अली ख़ामेनई की शहादत की खबर फैलने के बाद रविवार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  जौनपुर  
जौनपुर में आक्रोश: खामेनई की शहादत पर सड़कों पर उतरा जनसैलाब, बाजार बंद

सहारनपुर में उमड़ा शिया समुदाय का सैलाब: आयतुल्लाह खामनेई की शहादत पर जताया शांतिपूर्ण विरोध

   सहारनपुर: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमले में हुई शहादत की खबर के बाद...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में उमड़ा शिया समुदाय का सैलाब: आयतुल्लाह खामनेई की शहादत पर जताया शांतिपूर्ण विरोध

मुरादाबाद: ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन की खबर पर शिया समुदाय का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

मुरादाबाद में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई।...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: ईरान के सर्वोच्च नेता के निधन की खबर पर शिया समुदाय का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश