मेरठ: स्कूल बस में छात्र को पीटने वाले दबंगों पर पुलिस का शिकंजा, थाने में हाथ जोड़कर मांग रहे माफी

मेरठ। जनपद के लोहियानगर थाना क्षेत्र में चलती स्कूल बस के भीतर दसवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरकित और मोहित के रूप में हुई है। कल तक बस में छात्र पर अपनी दबंगई दिखाने वाले ये आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आते ही थाने के भीतर हाथ जोड़कर और रोते हुए अपनी गलती की माफी मांगते नजर आए।

पूरी घटना कैली गांव के पास की है, जहां परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र जतिन त्यागी को पुरानी रंजिश के चलते इन युवकों ने निशाना बनाया था। चलती बस में छात्र को बुरी तरह पीटा गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन पर आरोपियों की गिरफ्तारी का भारी दबाव था। इस हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने सिद्धार्थ, हरकित और अन्य के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी।

सहारनपुर: अंतिम संस्कार से रोकने पर 11 परिवारों की धर्मवापसी, पंचायत के बाद श्मशान में हुआ दाह संस्कार ये भी पढ़ें  सहारनपुर: अंतिम संस्कार से रोकने पर 11 परिवारों की धर्मवापसी, पंचायत के बाद श्मशान में हुआ दाह संस्कार

कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी विरोध का भी सामना करना पड़ा। जब पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश देने पहुंची, तो उनके साथियों ने पुलिस बल के साथ बदसलूकी और धक्का-मुक्की की। पुलिस के कार्य में बाधा डालने का यह वीडियो भी वायरल हो गया है। इसके बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए मारपीट के आरोपियों के साथ-साथ पुलिस टीम से अभद्रता करने वाले उनके सहयोगियों पर भी दूसरा मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मेरठ: दरोगा पर वकील को धमकाने और रिश्वत मांगने का आरोप, मेरठ बार एसोसिएशन ने एसएसपी से की शिकायत ये भी पढ़ें  मेरठ: दरोगा पर वकील को धमकाने और रिश्वत मांगने का आरोप, मेरठ बार एसोसिएशन ने एसएसपी से की शिकायत

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में से एक इलाके का हिस्ट्रीशीटर और कुख्यात अपराधी बताया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अब उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है। फिलहाल दोनों मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे हैं और पुलिस अन्य फरार साथियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल ये भी पढ़ें  शासन ने होली पर्व को सौहार्द्र और शांतिपूर्वक मनाने को सभी तैयारियां पूरी की :- डीएम मनीष बंसल

Views: 23

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

ईरान-इजराइल संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध की आहट: कर्नल टीपी त्यागी ने जताई गंभीर चिंता

गाज़ियाबाद: ईरान और इजराइल के बीच गहराते सैन्य तनाव और युद्ध जैसे हालात को लेकर रक्षा विशेषज्ञ कर्नल टीपी त्यागी...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
ईरान-इजराइल संघर्ष तीसरे विश्व युद्ध की आहट: कर्नल टीपी त्यागी ने जताई गंभीर चिंता

मुरादाबाद: हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

मुरादाबाद में पुलिस ने हनीट्रैप के एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए 3 महिलाओं समेत कुल 6 आरोपियों को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, 3 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

सांसद चंद्रशेखर ने अग्निकांड पीड़ितों से की मुलाकात, अमेरिका और इजराइल को दे डाली चेतावनी

मेरठ। नगीना से आजाद समाज पार्टी से सांसद चंद्रशेखर आजाद आज रविवार को किदवई नगर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मकान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
सांसद चंद्रशेखर ने अग्निकांड पीड़ितों से की मुलाकात, अमेरिका और इजराइल को दे डाली चेतावनी

मुरादाबाद: ईरान-इजराइल तनाव पर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का बयान, अमेरिकी नीति और भारत की विदेश नीति पर उठाए सवाल

मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने ईरान-इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: ईरान-इजराइल तनाव पर पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन का बयान, अमेरिकी नीति और भारत की विदेश नीति पर उठाए सवाल

होली पर ट्रेनों-बसों में भारी भीड़, यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ रहा सफर

मेरठ। होली के त्योहार को लेकर ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ उमड़ने लगी है। सीटें फुल होने के कारण...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
होली पर ट्रेनों-बसों में भारी भीड़, यात्रियों को खड़े होकर करना पड़ रहा सफर

उत्तर प्रदेश

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश