आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्टरी में विस्फाेट के बाद लगी आग, 18 की माैत व 8 गंभीर

On

काकीनाडा। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के समरलाकोटा मंडल के वेटलापालेम गांव में शनिवार की दाेपहर एक पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हाेने के बाद आग लग गई। इस हादसे में 18 लाेगाें की माैत हुई, जिसमें अब तक 11 लाेगाें की पहचान हाे गई। घटना के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारी माैके पहुंच गए औरबचाव व राहत कार्य शुरू किय गया। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। गंभीर रूप से झुलसे आठ लाेगाें काे अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया और अधिकारियाें काे पीड़िताें की हरसंभव मददपहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

जिले के समरलाकोटा मंडल के वेतलापलेम इलाके में गोदावरी नहर के पास सूर्यश्री पटाखा फैक्टरी में काम हाे रहा था। उसी समय फैक्टरी में अचानक धमाका हाे गया और उसके बाद भीषण आग लग गई और पूरे इलाके में घना धुआं फैल गया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी और दमकल गाड़ियां माैके पर पहुंची और बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में 18 लोगों की माैत हाेने की खबर है। इनमें से अभी तक 11 मृतकों की पहचान हाे सकी है। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं हैं। पुलिस ने अन्य आठ लाेगाें काे काकीनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल ये भी पढ़ें  मंसूरपुर में 'डेयरी' की दही में निकले कीड़े, संचालक ने दी धमकी तो भड़के ग्रामीण; खाद्य विभाग ने लिए सैंपल

भू-माफियाओं के खिलाफ मास्टर विजय सिंह के सत्याग्रह के 30 वर्ष पूरे: विश्व का सबसे लंबा धरना, न्याय की आस में जारी संघर्ष ये भी पढ़ें  भू-माफियाओं के खिलाफ मास्टर विजय सिंह के सत्याग्रह के 30 वर्ष पूरे: विश्व का सबसे लंबा धरना, न्याय की आस में जारी संघर्ष

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब धमाका हुआ तो बहुत तेज़ आवाज़ हुई। धमाके से आस-पास के गांवों के लोग घबरा गए। भीषण धमाके की आवाज करीब पांच किमी तक सुनी गई। आवाज की तीव्रता के कारण पास के गांव के एक प्राइवेट स्कूल के स्लैब में दरारें आ गईं। पांच गांवों के इलाके में घना धुआं फैल गया। स्थानीय लोग उस इलाके में पहुंचे जहां धमाका हुआ था, तो आग में फंसे कई लोग पहले ही जल चुके थे। घटनास्थल पर शरीर के अंग बिखरे पड़े है। कुछ शव पूरी तरह जल गए थे। बताया जा रहा है कि प्राथमिक जांच में पाया गया है कि पटाखा फैक्टरी अडापा नानी के परिवार के सदस्य चलाते हैं। मृतकों में उनके परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने ली घटना की जानकारी

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस समय विजयनगरम जिले के दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री ने धमाके की घटना की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य के गृहमंत्री अनीता को घटनास्थल पर पहुंचे का निर्देश दिया। इसके बाद राज्य की गृह मंत्री घटनास्थल के लिए रवाना हाे गईं। जिले के एसपी और जिलाधीश पहले ही घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और राहत के उपायों की निगरानी कर रहे हैं।

मरने वालाें के नाम

पुलिस ने अब तक 11 मरने वालों की पहचान कर ली है। पुलिस ने मरने वालों में अडाबाला श्रीनू, कदिमपल्ली कृपाम्मा, कदिमपल्ली धनराजू, साधनाला सत्यवेणी, वटलुरी रवि, मंडपल्ली चिन्नी, निम्माडा करुणा, गम्पाला मंगा, गोडाथा महेश, गोडाथा रामू और गोडाथा नानी के तौर पर की है। कुछ अन्य लोगों के शवाें की पहचान अभी बाकी है। इसके अलावा गंभीर रूप से आठ घायल और इलाज में कुछ पीड़ितों की हालत चिंताजनक बताई गई।

यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही  ये भी पढ़ें  यूपी के 47 हजार कर्मियों को आखिरी मौका, 10 मार्च तक बढ़ी समय सीमा, फिर रोक दिया जायेगा वेतन, होगी विभागीय कार्यवाही

Views: 24

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश