मुरादाबाद: हिंदू समाज पार्टी कार्यालय पर होली मिलन समारोह, युवाओं में दिखा उत्साह
मुरादाबाद। हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियांशु जोशी के कार्यालय पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाया। रंगों की इस महफिल में सभी ने पुराने मतभेद भुलाकर एकता का परिचय दिया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियांशु जोशी ने इस अवसर पर कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और एकजुटता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा भरते हैं और समाज को जोड़ने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए युवाओं की भागीदारी बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़ें मुरादाबाद: जर्नलिस्ट एसोसिएशन पश्चिमांचल की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, संगठन को मजबूत करने पर जोरउन्होंने आगे कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजन युवाओं को एक मंच प्रदान करते हैं, जहां वे एक-दूसरे से जुड़कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं।
ये भी पढ़ें सहारनपुर: दहेज उत्पीड़न के आरोप में महिला थाना ने पति और पांच ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कियाकार्यक्रम में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया और समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां