सहारनपुर: दहेज उत्पीड़न के आरोप में महिला थाना ने पति और पांच ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
सहारनपुर। दहेज उत्पीड़न में महिला थाना पुलिस ने पति समेत पांच ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट, छेड़छाड़ और दूसरी शादी करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने पति सहित पांच ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीडिता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी करीब डेढ वर्ष पूर्व थाना गंगोह क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। तहरीर के अनुसार 8 नवंबर 2024 को देवर ने घर में अकेला पाकर उससे जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश की और कपड़े फाड़ दिए। विरोध किया गया तो उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इस मामले में महिला थाना पुलिस ने पति सहित पांच ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां