सहारनपुर में पुलिस ने इनोवा कार से 35 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की, चालक फरार
सहारनपुर। थाना बडगाँव पुलिस ने सिसौनी चौराहे पर चैकिंग के दौरान एक इनोवा कार से 35 पेटी अंग्रेजी शराब रायल स्टैग हरियाणा मार्का की बरामद की है। जबकि चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में होली पर्व के दृष्टिगत अवैध शराब, मंदिरा के निर्माण, बिक्री व तस्करी की रोकथाम को चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बडगांव पुलिस ने चैकिंग अभियान चलाया। थाना बड़गांव प्रभारी रमेश चंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक हितेश कुमार तथा सोनू कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिसौनी चौराहे पर गश्त व चैकिंग के दौरान एक इनोवा कार से 35 पेटी कुल 420 बोतल अंग्रेजी शराब रायल स्टैग हरियाणा मार्का बरामद कर ली। पुलिस को चैकिंग करता देख चालक कार को छोड़कर मौके से फरार हो गया। फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। थाना बडगांव पर आरोपी के विरूद्ध धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां