सहारनपुर थाना नकुड़ में हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सहारनपुर। थाना नकुड़ पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमें में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार विगत् 26 फरवरी को जितेन्द्र पुत्र शीशकुमार निवासी ग्राम गोकलपुर थाना नकुड़ की तहरीर पर अभियुक्त द्वारा एक राय होकर वादी के भाई आशु की बाईक को रास्ते में रोककर धारदार हथियार लेकर गाली गलौच करते हुए हमला कर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना नकुड़ पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिसमे विवेचना के दौरान प्राप्त मेडिकल रिपोर्ट व डाक्टर के बयानों के आधार पर धारा 109(1) बीएनएस की वृद्धि की गयी थी।
नकुड़ थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके व उपनिरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त आदेश पुत्र स्व.ओमप्रकाश निवासी ग्राम जुडडी थाना नकुड को ग्राम जुड्डी के पास से गिरफ्तार कर उसका चालान काटकर जेल भेज दिया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
गौरव सिंघल सहारनपुर के एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो पिछले 18 वर्षों (2007 से) से मीडिया जगत में सक्रिय हैं। पत्रकारिता की बारीकियां उन्होंने विरासत में अपने पिता के मार्गदर्शन में 'अमर उजाला' और 'हिन्दुस्तान' जैसे संस्थानों से सीखीं।
अपने लंबे करियर में उन्होंने इंडिया टुडे (फोटो जर्नलिस्ट), शुक्रवार, इतवार, दैनिक संवाद और यूपी बुलेटिन जैसे दर्जनों प्रतिष्ठित समाचार पत्रों व पत्रिकाओं में अपनी सेवाएं दीं। लेखनी के साथ-साथ कुशल फोटो जर्नलिस्ट के रूप में भी उनकी विशिष्ट पहचान है।
विभिन्न राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में अनुभव प्राप्त करने के बाद, वर्तमान में गौरव सिंघल सहारनपुर से 'रॉयल बुलेटिन' के साथ जुड़कर अपनी निष्पक्ष और गहरी रिपोर्टिंग से संस्थान को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

टिप्पणियां