ऑनलाइन बुकिंग के बहाने कैमरा चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: नई मंडी पुलिस ने 17 दिन में दबोचे तीन शातिर
मुजफ्फरनगर: जनपद की नई मंडी थाना पुलिस ने कैमरा और गिम्बल सेट चोरी करने वाली एक शातिर मंडली का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लाखों रुपये की कीमत का आधुनिक कैमरा सेट और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। यह सफलता पुलिस को घटना के महज 17 दिनों के भीतर मिली है।
साजिश के तहत नोएडा से मुजफ्फरनगर लाए थे कैमरा
वारदात की शुरुआत 12 फरवरी को हुई, जब दिल्ली की "कैमोरेन्ट" कैमरा रेंटल फर्म के मालिक संदीप गुप्ता को व्हाट्सएप पर कैमरा बुकिंग का मैसेज मिला। 13 फरवरी को कंपनी का सहायक रोहन कैमरा लेकर सेक्टर-62 नोएडा पहुंचा। वहां मौजूद तीन युवकों ने शूटिंग लोकेशन बदलने का झांसा देकर रोहन को अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मुजफ्फरनगर की ओर चल दिए। जानसठ फ्लाईओवर के पास जब रोहन टॉयलेट के लिए गाड़ी से उतरा, तभी तीनों आरोपी कैमरा और अन्य सामान लेकर चंपत हो गए।
सीसीटीवी और सर्विलांस से हाथ लगे लुटेरे
ये भी पढ़ें आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उठाई जिले का नाम बदलने की मांग, बोले— "मुजफ्फरनगर का नाम हो लक्ष्मी नगर"पीड़ित की तहरीर पर 21 फरवरी को नई मंडी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों का पीछा किया। रविवार, 1 मार्च को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने भोपा फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान विपिन निवासी जानसठ (हाल निवासी नोएडा), सनी और हिमांशु निवासी मुरादनगर, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे खुद भी वीडियोग्राफी का काम करते हैं और महंगे उपकरणों के लालच में आकर उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया था।
बरामदगी का विवरण आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी का शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है, जिसमें शामिल हैं:
-
01 Sony FX-3 कैमरा (मय सहायक उपकरण)
-
05 बेशकीमती Sony कंपनी के लेंस
-
01 DJI RS-4 Pro गिम्बल सेट
-
प्रो-मिस्ट फिल्टर और 7 इंच का सोनी मॉनिटर
-
दो कैमरा बैग
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व वाली टीम में उपनिरीक्षक संदीप सिंह धारीवाल, शुभम चौहान और वीरपाल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां