इजरायल-ईरान युद्ध: सोने की कीमत 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी करीब 23,000 रुपए महंगी हुई

On

नई दिल्ली। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बढ़ी तेजी देखी गई। इससे सोना 8 हजार रुपए से अधिक महंगा हो गया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 23 हजार रुपए से अधिक का इजाफा हुआ। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए)के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 8,374 रुपए बढ़कर 1,67,471 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि शुक्रवार को 1,59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,733 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,53,403 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,19,323 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,25,603 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

शामली में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बेखौफ युवकों का आतंक, फाइनेंस कंपनी की आड़ में अवैध वसूली का खेल ये भी पढ़ें  शामली में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर बेखौफ युवकों का आतंक, फाइनेंस कंपनी की आड़ में अवैध वसूली का खेल

मध्य प्रदेश में होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के आसार, ग्वालियर-चंबल में दिखेगा असर ये भी पढ़ें  मध्य प्रदेश में होली पर बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के आसार, ग्वालियर-चंबल में दिखेगा असर

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। चांदी का दाम 23,148 रुपए बढ़कर 2,89,848 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,700 रुपए प्रति किलो था। हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 4.09 प्रतिशत बढ़कर 1,68,740 रुपए हो गई है। चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 4.49 प्रतिशत बढ़कर 2,95,336 रुपए हो गया है।

अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर यूरोपीय देशों का अलर्ट जारी, अपने नागरिकों से की मिडिल ईस्ट छोड़ने की अपील ये भी पढ़ें  अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर यूरोपीय देशों का अलर्ट जारी, अपने नागरिकों से की मिडिल ईस्ट छोड़ने की अपील

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है। खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 2.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,397 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.09 डॉलर प्रति औंस पर थी। सोने और चांदी में तेजी की वजह इजरायल-ईरान के साथ पूरे मध्यपूर्व का युद्ध में जाना है। इससे सोने में सुरक्षित खरीदारी को बढ़ावा मिला है। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण सोने में तेजी देखी जा रही है। आने वाले समय में वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर ही सोने की चाल निर्धारित करेगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर सोना अपने अहम सोपर्ट 1,64,000 के ऊपर टिका रहता है तो इसमें तेजी बनी रहने की संभावना है। इसके लिए रुकावट का स्तर 1,72,000 रुपए है। 

Views: 32

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

नई दिल्ली। एआई समिट प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर

दुबई/ओमान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान के सुल्तान कबूस पोर्ट के उत्तर-पश्चिम स्थित एक तेल टैंकर को...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर

नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ प्राकृतिक कृषि पर मंथन, किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार पर बल

नई दिल्ली। देश में कृषि प्रणालियों को अधिक टिकाऊ और किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से नीति आयोग ने राष्ट्रीय...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ प्राकृतिक कृषि पर मंथन, किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार पर बल

मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

मुरादाबाद। जनपद में आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

मुरादाबाद। जनपद में आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

रमजान और होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

संभल। जनपद में रमजान माह और होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला...
उत्तर प्रदेश  संभल  
रमजान और होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

मुरादाबाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

मुरादाबाद। जनपद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। दो युवकों के बीच हो रहे विवाद को शांत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं