होली पर लखनऊ के बाजारों में खास रौनक, सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियों की बढ़ी मांग

On

लखनऊ। देशभर में होली के त्योहार की धूम है। रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से बाजार सजे हुए हैं। वहीं, लखनऊ के बाजारों में होली कुछ अलग ही अंदाज में नजर आ रही है। जहां एक तरफ रंग-गुलाल और तरह-तरह की पिचकारियों से दुकानें सजी हैं, वहीं दूसरी तरफ सोने-चांदी की पिचकारी, बाल्टियां और लड्डू लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। आमतौर पर होली पर प्लास्टिक या लोहे की पिचकारी खरीदने का चलन रहता है, लेकिन इस बार खासतौर पर नवविवाहित जोड़ों के लिए कीमती तोहफों की मांग बढ़ी हुई है। ऐसे में लोग नवविवाहित जोड़ों को देने के लिए सोने-चांदी से बनी पिचकारी, बाल्टियां और लड्डू खरीद रहे हैं। ज्वेलर्स की दुकानों पर चांदी की पिचकारी और बाल्टी बड़े ही सुंदर डिजाइन में तैयार की जा रही हैं। कुछ लोग इन्हें सोने में भी बनवा रहे हैं।

 

यूपी में पुलिसकर्मियों की होली की छुट्टी रद्द, 7 मार्च तक अलर्ट मोड पर रहेगा प्रदेश ये भी पढ़ें  यूपी में पुलिसकर्मियों की होली की छुट्टी रद्द, 7 मार्च तक अलर्ट मोड पर रहेगा प्रदेश

खास बात यह है कि देने वाले और पाने वाले का नाम भी लिखवाया जा रहा है ताकि यह पहली होली की याद के रूप में हमेशा संभालकर रखी जा सके। कीमत की बात करें तो ये सामान लगभग 10,000 रुपये से शुरू होकर एक लाख रुपये तक जा रहा है। दुकानों में हर बजट के हिसाब से छोटा-बड़ा पीस उपलब्ध है। ज्वेलर अमृत जैन ने बताया कि नवविवाहित जोड़ों को पहली होली पर इस तरह का तोहफा देने की परंपरा अब काफी लोकप्रिय हो रही है। लोग इसे सिर्फ उपहार नहीं, बल्कि एक यादगार और निवेश दोनों के रूप में देख रहे हैं। कई परिवार अभी खरीदकर रख लेते हैं और फिर भविष्य में घर की शादियों पर भेंट करते हैं। जैन का कहना है कि इस बार मांग अच्छी रही है और लोगों ने इसे काफी पसंद किया है। खासकर वे परिवार जो कुछ अलग और खास देना चाहते हैं, वे सोने-चांदी की पिचकारी और बाल्टियां खरीद रहे हैं। 

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज ये भी पढ़ें  जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज

Views: 8

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

इजरायल-ईरान युद्ध: सोने की कीमत 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी करीब 23,000 रुपए महंगी हुई

नई दिल्ली। इजरायल-ईरान युद्ध के चलते सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बढ़ी तेजी देखी गई। इससे सोना...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
इजरायल-ईरान युद्ध: सोने की कीमत 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी करीब 23,000 रुपए महंगी हुई

कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत निर्धारित की ब्याज दर

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सोमवार को कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के लिए ब्याज दरों का ऐलान...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत निर्धारित की ब्याज दर

मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया होली पूजन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के मोरना, भोपा और ककरौली क्षेत्रों में सोमवार को होली का पर्व पूरे पारंपरिक हर्षोल्लास और श्रद्धा...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में पुत्र की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया होली पूजन

हिज्बुल्लाह के हमले के बाद एक्शन में इजरायल, आईडीएफ ने लेबनान के 53 गांवों को खाली करने का दिया आदेश

तेल अवीव। ईरान के खिलाफ इजरायल और अमेरिका की कार्रवाई में सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई की मौत के बाद दक्षिण...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
हिज्बुल्लाह के हमले के बाद एक्शन में इजरायल, आईडीएफ ने लेबनान के 53 गांवों को खाली करने का दिया आदेश

मेरठ: भडाना फार्महाउस में सपा का होली समारोह, राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि

मेरठ। मेरठ के भडाना फार्म हाउस में सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भडाना फार्महाउस में सपा का होली समारोह, राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि

उत्तर प्रदेश

मेरठ: भडाना फार्महाउस में सपा का होली समारोह, राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि

मेरठ। मेरठ के भडाना फार्म हाउस में सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: भडाना फार्महाउस में सपा का होली समारोह, राजकुमार भाटी मुख्य अतिथि

टीएमयू कैंपस में होली का रंगारंग जश्न, उत्साह और उमंग से सराबोर दिखे छात्र

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कैंपस में होली का त्योहार इस बार पूरे जोश, उत्साह और रंगों की बौछार के...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू कैंपस में होली का रंगारंग जश्न, उत्साह और उमंग से सराबोर दिखे छात्र

प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गया चंदौली का परिवार फंसा, सुरक्षित वापसी की गुहार, होटल में हुए कैद

   नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार की खुशियां उस समय...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गया चंदौली का परिवार फंसा, सुरक्षित वापसी की गुहार, होटल में हुए कैद

यूपी में सबसे अधिक राजस्व मामलों के निपटारे में लखनऊ अव्वल, दूसरे स्थान पर प्रयागराज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जमीन और राजस्व से जुड़े विवादों को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सबसे अधिक राजस्व मामलों के निपटारे में लखनऊ अव्वल,  दूसरे स्थान पर  प्रयागराज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं