ईरान युद्ध में फंसे बाराबंकी के 12 छात्र,परिवारों में दहशत.. संपर्क टूटने से बढ़ी चिंता, परिजनों ने पीएम मोदी से मांगी मदद

On

बाराबंकी। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के कई परिवारों की चिंता बढ़ गई है। ईरान के प्रमुख धार्मिक एवं शैक्षणिक केंद्र कुम में बाराबंकी के 12 से अधिक छात्र, मौलाना और उनके परिजन मौजूद हैं। हालिया हमलों के बाद इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से उनसे संपर्क टूट गया है, जिससे परिजन बेहद परेशान हैं। ईरान के कुम शहर में मौलाना जफर अब्बास उर्फ फैजी, मौलाना आबिद हुसैन काजमी, मौलाना अली मेहदी रिजवी, मौलाना सैयद काशिफ रिजवी जैदपुरी सहित कई लोग तालीम और धार्मिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। इनके साथ परिवार के सदस्य, बच्चे और रिश्तेदार भी वहीं रह रहे हैं।

साप्ताहिक कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.5 प्रतिशत गिरे, वैश्विक तनाव से निवेशकों में बढ़ी सतर्कता ये भी पढ़ें  साप्ताहिक कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1.5 प्रतिशत गिरे, वैश्विक तनाव से निवेशकों में बढ़ी सतर्कता

मुज़फ्फरनगर में नगर पालिका का शर्मनाक चेहरा बेनकाब ! मृत गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए गौसेवक से वसूले पैसे ये भी पढ़ें  मुज़फ्फरनगर में नगर पालिका का शर्मनाक चेहरा बेनकाब ! मृत गौ माता के अंतिम संस्कार के लिए गौसेवक से वसूले पैसे

हमले के तुरंत बाद शुरुआती दौर में कुछ लोगों से फोन पर बातचीत हो सकी थी लेकिन बाद में इंटरनेट सेवाएं बंद होने से संपर्क पूरी तरह बाधित हो गया। मौलाना जफर फैजी के भाई मौलाना अब्बास मेहदी ‘सदफ’ ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि हमले के बाद हुई बातचीत में जानकारी मिली थी कि कुम शहर की सीमा के पास धमाके हुए हैं। हालांकि शहर के भीतर हालात सामान्य बताए गए थे। इसके बाद से संपर्क न हो पाने के कारण परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है। कटरा मोहल्ले के मौलाना अली मेहदी के परिजनों ने भी इसी तरह की परेशानी जाहिर की है। मौलाना इमरान ने बताया कि कुम आमतौर पर शांत शहर है और वहां के लोग अमन पसंद हैं।

गोंडा: एएसपी की खरी-खरी, 'रंगों से परहेज है तो घर में रहें', शांति समिति की बैठक में दिए कड़े निर्देश ये भी पढ़ें  गोंडा: एएसपी की खरी-खरी, 'रंगों से परहेज है तो घर में रहें', शांति समिति की बैठक में दिए कड़े निर्देश

मौजूदा समस्या की मुख्य वजह इंटरनेट सेवाओं का ठप होना है। सूचना के अनुसार, बाराबंकी के लोग सुरक्षित हैं लेकिन प्रत्यक्ष संपर्क न होने से अनिश्चितता बनी हुई है। मैंने खुद कई वर्षों तक कुम में काम किया है। बाराबंकी में परिजन मस्जिदों में इकट्ठा होकर अपने परिजनों की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। अधिवक्ता दिलकश रिजवी ने बताया कि पहले संपर्क हो पा रहा था लेकिन अब पूरी तरह से संवाद बंद है, जिससे परिवारों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों ने केंद्र सरकार से अपील की है कि ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्वदेश लाने की व्यवस्था की जाए। परिजनों का कहना है कि मौजूदा अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए समय रहते ठोस कदम उठाना बेहद जरूरी है। 

Views: 18

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

नई दिल्ली। एआई समिट प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर

दुबई/ओमान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान के सुल्तान कबूस पोर्ट के उत्तर-पश्चिम स्थित एक तेल टैंकर को...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर

नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ प्राकृतिक कृषि पर मंथन, किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार पर बल

नई दिल्ली। देश में कृषि प्रणालियों को अधिक टिकाऊ और किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से नीति आयोग ने राष्ट्रीय...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ प्राकृतिक कृषि पर मंथन, किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार पर बल

मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

मुरादाबाद। जनपद में आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

मुरादाबाद। जनपद में आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

रमजान और होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

संभल। जनपद में रमजान माह और होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला...
उत्तर प्रदेश  संभल  
रमजान और होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

मुरादाबाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

मुरादाबाद। जनपद में बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। दो युवकों के बीच हो रहे विवाद को शांत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी फरार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं