प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गया चंदौली का परिवार फंसा, सुरक्षित वापसी की गुहार, होटल में हुए कैद

On

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार की खुशियां उस समय चिंता में बदल गईं, जब प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गए परिवार के पांच सदस्य ईरान युद्ध के कारण वहां फंस गए। होटल व्यवसायी अजय जैन के बेटे प्रिंस की आगामी अप्रैल माह में शादी तय है। शादी को यादगार बनाने के उद्देश्य से प्रिंस, उनका छोटा भाई, उनकी होने वाली पत्नी और मंगेतर के भाई-भाभी चार दिन पूर्व दुबई रवाना हुए थे। सोमवार दो मार्च को उनकी भारत वापसी का टिकट निर्धारित था, लेकिन युद्ध की स्थिति और हवाई सेवाओं के प्रभावित होने के कारण वे वहां से वापस नहीं लौट सके हैं।

सहारनपुर: दहेज उत्पीड़न के आरोप में महिला थाना ने पति और पांच ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया ये भी पढ़ें  सहारनपुर: दहेज उत्पीड़न के आरोप में महिला थाना ने पति और पांच ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परिवार वर्तमान में दुबई में बुर्ज खलीफा के समीप एक होटल में ठहरा हुआ है। जिस समय यह परिवार वहां पहुंचा था, उस समय माहौल पूरी तरह सामान्य था और बुर्ज खलीफा जैसी प्रमुख लोकेशंस पर शूट का कार्य चल रहा था। तभी अचानक पश्चिम एशिया में छिड़े युद्ध और ईरान की स्थिति ने पूरे क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया। नई जिंदगी की शुरुआत के सपने देख रहे इन युवाओं के चेहरे पर अब घर न लौट पाने का डर और चिंता साफ दिखाई दे रही है। परिजनों के बीच वीडियो कॉल के जरिए संपर्क तो बना हुआ है, लेकिन अनिश्चितता के माहौल ने सभी को परेशान कर दिया है।

संभल में 90 वर्षीय महिला की अनोखी अंतिम यात्रा, रंग-गुलाल और होली गीतों के साथ दी विदाई ये भी पढ़ें  संभल में 90 वर्षीय महिला की अनोखी अंतिम यात्रा, रंग-गुलाल और होली गीतों के साथ दी विदाई

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में मौजूद पिता अजय जैन अपने बच्चों की सलामती को लेकर बेहद चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को सोमवार को ही भारत लौट आना था, लेकिन अब वे वहां के होटल में रुकने को मजबूर हैं। अजय जैन ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भावुक अपील की है कि वे तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करें और संकट में फंसे उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षित स्वदेश लाने की व्यवस्था करें।

मेरठ में होली 2026: अतिरिक्त बसें और स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित ये भी पढ़ें  मेरठ में होली 2026: अतिरिक्त बसें और स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित

युद्ध की इस विभीषिका के बीच अब यह परिवार पूरी तरह सुरक्षित वापसी की दुआ मांग रहा है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने भी प्रशासन से मांग की है कि जनपद के जो भी नागरिक इस समय खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं, उनकी सूची तैयार कर विदेश मंत्रालय को भेजी जाए। फिलहाल कलेक्ट्रेट में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से भी जानकारी साझा की जा रही है ताकि पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद पहुंचाई जा सके।

Views: 41

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

"अमेरिका की दादागिरी से दुनिया को नुकसान": मंत्री संजय निषाद का ईरान युद्ध पर बड़ा बयान

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर प्रतिक्रिया दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
"अमेरिका की दादागिरी से दुनिया को नुकसान": मंत्री संजय निषाद का ईरान युद्ध पर बड़ा बयान

मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

नई दिल्ली। एआई समिट प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभानु चिब को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
एआई समिट प्रदर्शन मामला: दिल्ली हाईकोर्ट से यूथ कांग्रेस अध्यक्ष को बड़ी राहत

मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर

दुबई/ओमान। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ओमान के सुल्तान कबूस पोर्ट के उत्तर-पश्चिम स्थित एक तेल टैंकर को...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
मिडिल ईस्ट की आग अब समुद्र तक पहुँची: ओमान के तट पर ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत..खाड़ी में तनाव चरम पर

नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ प्राकृतिक कृषि पर मंथन, किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार पर बल

नई दिल्ली। देश में कृषि प्रणालियों को अधिक टिकाऊ और किसान-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से नीति आयोग ने राष्ट्रीय...
राष्ट्रीय  दिल्ली 
नीति आयोग की राष्ट्रीय कार्यशाला में हुआ प्राकृतिक कृषि पर मंथन, किसानों की आय बढ़ाने और मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार पर बल

उत्तर प्रदेश

"अमेरिका की दादागिरी से दुनिया को नुकसान": मंत्री संजय निषाद का ईरान युद्ध पर बड़ा बयान

अयोध्या। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध पर प्रतिक्रिया दी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अयोध्या 
"अमेरिका की दादागिरी से दुनिया को नुकसान": मंत्री संजय निषाद का ईरान युद्ध पर बड़ा बयान

मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद। जनपद के मझोला थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस को...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: बुजुर्ग महिला की हत्या का मुख्य सुपारी किलर मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा गया

मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

मुरादाबाद। जनपद में आगामी त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में सख्ती: त्योहारों और परीक्षाओं के मद्देनजर 26 अप्रैल तक धारा 163 लागू

रमजान और होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

संभल। जनपद में रमजान माह और होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला...
उत्तर प्रदेश  संभल  
रमजान और होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया जुलूस मार्ग का निरीक्षण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं