संभल में 90 वर्षीय महिला की अनोखी अंतिम यात्रा, रंग-गुलाल और होली गीतों के साथ दी विदाई

संभल। जिले में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा का अनोखा दृश्य देखने को मिला, जहां परिजनों ने पारंपरिक शोक के बजाय रंग-गुलाल और होली के गीतों के साथ उन्हें विदाई दी। यह दृश्य पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।

मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश ये भी पढ़ें  मेरठ: डीआईजी कलानिधि नैथानी ने अपराध समीक्षा गोष्ठी में होली व अन्य त्यौहारों के लिए कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दिए दिशा-निर्देश

गढ़िया गांव की दुलारी देवी का निधन

सहारनपुर: अंतिम संस्कार से रोकने पर 11 परिवारों की धर्मवापसी, पंचायत के बाद श्मशान में हुआ दाह संस्कार ये भी पढ़ें  सहारनपुर: अंतिम संस्कार से रोकने पर 11 परिवारों की धर्मवापसी, पंचायत के बाद श्मशान में हुआ दाह संस्कार

मामला गुन्नौर तहसील के गढ़िया गांव का है। यहां शुक्रवार सुबह गांव निवासी राम प्रकाश की 90 वर्षीय मां दुलारी देवी, जो स्वर्गीय झांझन सिंह की पत्नी थीं, का रंगभरी एकादशी के दिन निधन हो गया।

मेरठ: दरोगा पर वकील को धमकाने और रिश्वत मांगने का आरोप, मेरठ बार एसोसिएशन ने एसएसपी से की शिकायत ये भी पढ़ें  मेरठ: दरोगा पर वकील को धमकाने और रिश्वत मांगने का आरोप, मेरठ बार एसोसिएशन ने एसएसपी से की शिकायत

परिजनों ने बताया कि दुलारी देवी ने लंबा और संतुष्ट जीवन जिया, जिसे उन्होंने ईश्वर का आशीर्वाद माना। इसी कारण परिवार ने उनके निधन पर शोक के बजाय सम्मान और उत्सव के साथ विदाई देने का निर्णय लिया।

डीजे और होली गीतों के बीच निकली अंतिम यात्रा

शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे दुलारी देवी की अंतिम यात्रा निकाली गई। इस दौरान डीजे पर होली के गीत बजते रहे और परिजन व ग्रामीण रंग-गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते नजर आए।

अर्थी को गांव गढ़िया से थाना बबराला कस्बा क्षेत्र होते हुए राजघाट गंगा घाट तक ले जाया गया। लगभग दस किलोमीटर की दूरी परिजनों और ग्रामीणों ने कंधों पर उठाकर पैदल तय की।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ अंतिम संस्कार

राजघाट गंगा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे और बुजुर्ग महिला को श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी अनोखी विदाई

आमतौर पर अंतिम यात्रा में शोक का माहौल होता है, लेकिन इस अनोखी विदाई ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। कई लोगों ने इसे जीवन के उत्सव के रूप में विदाई देने की सकारात्मक पहल बताया।

गांव के लोगों का कहना है कि दुलारी देवी का जीवन प्रेरणादायक था और उन्हें उसी अंदाज में विदा किया गया, जैसे उन्होंने अपना जीवन खुशी और संतोष के साथ बिताया।

Views: 15

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

नई दिल्ली। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते मिलिट्री तनाव के कारण वेस्ट एशिया में बड़े पैमाने पर एयरस्पेस...
Breaking News  राष्ट्रीय 
स्ट्रेटेजिक एयर कॉरिडोर बंद होने से विमान सेवाएं बाधित, दुनिया भर में सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल

मुजफ्फरनगर के जौली में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर उमड़ा शिया समाज का गुस्सा, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन

जौली(मुजफ्फरनगर)। अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की मौत की खबर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के जौली में ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर उमड़ा शिया समाज का गुस्सा, अमेरिका-इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन

मेरठ में हाई अलर्ट: खाड़ी युद्ध के तनाव के बीच पुलिस का फ्लैग मार्च, एडीजी ने कहा- 'जो बात जहां की, वहीं रहने दें'

मेरठ। ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध की तपिश और उसके चलते देशभर में बढ़ते तनाव को देखते हुए मेरठ पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में हाई अलर्ट: खाड़ी युद्ध के तनाव के बीच पुलिस का फ्लैग मार्च, एडीजी ने कहा- 'जो बात जहां की, वहीं रहने दें'

इजराइल का आरोप- ईरान नागरिक इलाकों को बना रहा निशाना, ‘यह युद्ध अपराध’

तेल अवीव। इजराइल ने ईरान पर बैलिस्टिक मिसाइल हमलों में जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
 इजराइल का आरोप- ईरान नागरिक इलाकों को बना रहा निशाना, ‘यह युद्ध अपराध’

मेरठ: अब्दुल्लापुर में गम और गुस्से का सैलाब, आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

   मेरठ। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत की खबर ने मेरठ के अब्दुल्लापुर क्षेत्र को गहरे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अब्दुल्लापुर में गम और गुस्से का सैलाब, आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

उत्तर प्रदेश

मेरठ में हाई अलर्ट: खाड़ी युद्ध के तनाव के बीच पुलिस का फ्लैग मार्च, एडीजी ने कहा- 'जो बात जहां की, वहीं रहने दें'

मेरठ। ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध की तपिश और उसके चलते देशभर में बढ़ते तनाव को देखते हुए मेरठ पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में हाई अलर्ट: खाड़ी युद्ध के तनाव के बीच पुलिस का फ्लैग मार्च, एडीजी ने कहा- 'जो बात जहां की, वहीं रहने दें'

मेरठ: अब्दुल्लापुर में गम और गुस्से का सैलाब, आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

   मेरठ। ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की शहादत की खबर ने मेरठ के अब्दुल्लापुर क्षेत्र को गहरे...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: अब्दुल्लापुर में गम और गुस्से का सैलाब, आयतुल्लाह खामेनेई की शहादत पर सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

गंगा पर तटबंध बनाने को मिली मंजूरी,कायमगंज विधायक की मेहनत रंग लाई

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले अंतर्गत कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी पर तटबंध निर्माण को मंजूरी मिल गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
गंगा पर तटबंध बनाने को मिली मंजूरी,कायमगंज विधायक की मेहनत रंग लाई

मुरादाबाद: प्रशिक्षु सिपाहियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित, उत्साह के साथ लिया भाग

मुरादाबाद जनपद में पुलिस प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षु सिपाहियों की शारीरिक क्षमता को परखने के लिए रविवार को 10 किलोमीटर...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: प्रशिक्षु सिपाहियों की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित, उत्साह के साथ लिया भाग

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश