संभल में कंटेंट क्रिएटर पर हमला, ड्रोन शूटिंग के दौरान लाठी-डंडों से पीटा, 200-300 लोगों की मौजूदगी में हुई वारदात
संभल। जनपद के हयातनगर क्षेत्र में ड्रोन से वीडियो शूटिंग कर रहे एक कंटेंट क्रिएटर पर हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने पहले धमकी दी और फिर मौके पर बुलाकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे, जिनके सामने पीड़ित जान बचाकर मौके से भागा।
ये भी पढ़ें मेरठ: दरोगा पर वकील को धमकाने और रिश्वत मांगने का आरोप, मेरठ बार एसोसिएशन ने एसएसपी से की शिकायतब्लॉगिंग के दौरान हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के गांव सैफ खां सराय निवासी अब्दुल जब्बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ब्लॉगिंग करते हैं। वह संभल की ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के वीडियो बनाते हैं। इसी सिलसिले में वह हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन स्थित मोहल्ला दरबार में ड्रोन और मोबाइल फोन से शूटिंग कर रहे थे।
वीडियो बनाने पर जताया विरोध, दी धमकी
पीड़ित के मुताबिक, शूटिंग के दौरान वहां मौजूद तालिब और उसके भाई ने आपत्ति जताई। आरोप है कि उन्होंने कहा कि इस स्थान पर वीडियो बनाने के लिए उनकी अनुमति जरूरी है। साथ ही यह भी कहा कि बिना इजाजत वीडियो बनाने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
दोबारा पहुंचने पर रची साजिश, किया हमला
अब्दुल जब्बार ने बताया कि वह दोबारा उसी स्थान पर वीडियो बनाने पहुंचे थे। आरोप है कि उन्हें बातचीत के बहाने अंदर बुलाया गया और जब उनका ब्लॉग लाइव चल रहा था, तभी उन पर डंडे से हमला कर दिया गया। हमले में वह घायल हो गए।
लाइव वीडियो में कैद हुई वारदात
पीड़ित का कहना है कि घटना के समय उनका वीडियो लाइव चल रहा था, जिसमें हमलावर साफ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पूछताछ में भी उन्होंने पुष्टि की कि वीडियो में दिख रहे लोग ही हमले के आरोपी हैं।
सैकड़ों लोगों के सामने हुई घटना
बताया जा रहा है कि घटना के समय मौके पर करीब 200 से 300 लोग मौजूद थे, जिन्होंने पूरी घटना देखी। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भाग निकला।
ड्रोन के लिए अनुमति को लेकर दी सफाई
पीड़ित ने बताया कि उनका ड्रोन नैनो कैटेगरी (249 ग्राम) का है, जिसके लिए अलग से अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है। उन्होंने यह भी कहा कि शूटिंग से पहले उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर ली थी।
पुलिस ने दर्ज की शिकायत, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पीड़ित की शिकायत दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां