संभल: होमगार्ड के पुत्र रूप किशोर का बीएसएफ में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर
संभल जनपद के थाना हयात नगर क्षेत्र के गांव अज़रा निवासी होमगार्ड शिवराज के पुत्र रूप किशोर का चयन देश की प्रतिष्ठित सुरक्षा बल सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में हो गया है। उनकी नियुक्ति पंजाब के होशियारपुर में की गई है। इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, रूप किशोर पिछले दो वर्षों से बीएसएफ भर्ती की तैयारी कर रहे थे। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई जारी रखी। उनके पिता शिवराज ट्रैफिक पुलिस में होमगार्ड के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने हर स्तर पर अपने पुत्र का उत्साहवर्धन किया।
ये भी पढ़ें मेरठ: शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, जाति और नशा मुक्त भारत का संकल्पचयन की सूचना मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों ने उनके घर पहुंचकर बधाई दी। शंकर चौराहे पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। रूप किशोर ने भी बीएसएफ के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि रूप किशोर की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत और लगन ने यह सिद्ध कर दिया कि कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां