बागपत नगर पालिका के EO का बयान वायरल — “यह तेरे बाप का ऑफिस नहीं…”

On

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत नगर पालिका में वेतन भुगतान की मांग को लेकर हुआ विवाद अब एक बड़े प्रशासनिक और राजनीतिक विवाद में बदल गया है। बकाया वेतन की मांग करने पहुंचे सफाई कर्मचारियों के सामने अधिशासी अधिकारी (EO) के.के. भड़ाना का एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह बेहद तल्ख तेवर में कर्मचारियों और पालिका अध्यक्ष को झिड़कते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने जिले के प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।

वेतन मांगने पर मिली धमकी

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उदयपुर में मेवाड़ के इतिहास को जाना ये भी पढ़ें  मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने उदयपुर में मेवाड़ के इतिहास को जाना

मामले के अनुसार, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी लंबे समय से अपने रुके हुए वेतन की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि भुगतान न होने के कारण उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसी सिलसिले में जब कर्मचारी और नगर पालिका अध्यक्ष रोजुद्दीन कार्यालय पहुंचे, तो वहां तीखी बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ईओ के.के. भड़ाना अपना आपा खो बैठे।

अयोध्या बाजार में होली की धमाल, रंगों और ‘मोदी-योगी’ गन के साथ मस्ती का माहौल ये भी पढ़ें  अयोध्या बाजार में होली की धमाल, रंगों और ‘मोदी-योगी’ गन के साथ मस्ती का माहौल

"मालिक मैं हूं" के बयान पर मचा बवाल

शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल ये भी पढ़ें  शंकराचार्य के बयान से देश में छिड़ी नई बहस, एपस्टीन मामले पर भारत की चुप्पी को लेकर उठाए गंभीर सवाल

वायरल वीडियो में अधिशासी अधिकारी सफाईकर्मियों और वहां मौजूद लोगों पर चिल्लाते हुए कह रहे हैं, “गुंडागर्दी ना करियो… यह तेरे बाप का ऑफिस नहीं है… यहां का एचओडी मैं हूं… जर्रे-जर्रे पर मेरा अधिकार है, जब तक पोस्टिंग है… मालिक मैं हूं।” अधिकारी के इस रवैये और 'मालिक' शब्द के इस्तेमाल को लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। सफाईकर्मियों का कहना है कि वे केवल अपना हक मांग रहे थे, लेकिन उन्हें सम्मान देने के बजाय सार्वजनिक रूप से अपमानित और भयभीत किया गया।

प्रशासनिक कार्यशैली पर उठे सवाल

इस घटना के बाद नगर पालिका में तनाव का माहौल है। पालिका अध्यक्ष रोजुद्दीन और ईओ के बीच की इस खींचतान ने नगर पालिका के कामकाज को भी प्रभावित किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके वेतन का जल्द भुगतान नहीं हुआ और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो वे कार्य बहिष्कार कर बड़ा आंदोलन करेंगे। फिलहाल, इस वायरल वीडियो के बाद जिला प्रशासन की ओर से आधिकारिक जांच और स्पष्टीकरण का इंतजार किया जा रहा है।

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में दमदार वापसी; फरवरी में 22,615 करोड़ रुपए निवेश किए

मुंबई। भारतीय बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की फरवरी में दमदार वापसी हुई है। इस दौरान उन्होंने 22,615 करोड़...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में दमदार वापसी; फरवरी में 22,615 करोड़ रुपए निवेश किए

इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने इजरायल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के श्रमिकों एवं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

यूपी: होली पर गांवों में नहीं दिखेगी गंदगी, सीएम योगी के विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश 

लखनऊ। रंगों के पावन पर्व होली को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी: होली पर गांवों में नहीं दिखेगी गंदगी, सीएम योगी के विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश 

UN में अमेरिका की दहाड़: ईरान के खिलाफ कार्रवाई को बताया सही; कहा- सुरक्षा शर्तों पर निर्भर नहीं

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में भीषण हमलों के बीच संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का नया बयान सामने आया है। अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
UN में अमेरिका की दहाड़: ईरान के खिलाफ कार्रवाई को बताया सही; कहा- सुरक्षा शर्तों पर निर्भर नहीं

जौनपुर स्थित मां शीतला का चमत्कारी कुंड, जिसका जल पीने से खत्म हो जाती है हर पीड़ा

जौनपुर। जौनपुर में स्थित मां शीतला चौकियां धाम अपने चमत्कारिक कुंड के लिए बहुत मशहूर है। लोग कहते हैं कि...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
जौनपुर स्थित मां शीतला का चमत्कारी कुंड, जिसका जल पीने से खत्म हो जाती है हर पीड़ा

उत्तर प्रदेश

इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने इजरायल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के श्रमिकों एवं...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
इजरायल में कार्यरत छह हजार यूपी के श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में : मंत्री अनिल राजभर

यूपी: होली पर गांवों में नहीं दिखेगी गंदगी, सीएम योगी के विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश 

लखनऊ। रंगों के पावन पर्व होली को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों में स्वच्छता और...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी: होली पर गांवों में नहीं दिखेगी गंदगी, सीएम योगी के विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश 

सहारनपुर के जांबाजों का मेरठ में जलवा: यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते 4 पदक,

देवबंद (सहारनपुर)। खेल प्रतिभाओं के गढ़ देवबंद ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर अपनी चमक बिखेरी है। मेरठ में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के जांबाजों का मेरठ में जलवा: यूपी स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जीते 4 पदक,

खामेनेई ने पूरी दुनिया में जिहाद परोसा, वो इसी लायक : यति नरसिंहानंद

मेरठ/गाजियाबाद। एक तरफ जहां ईरान के राष्ट्रपति खामेनेई की मौत पर देश और विदेश में शोक सभाएं हो रही हैं...
उत्तर प्रदेश  दिल्ली NCR  मेरठ  गाज़ियाबाद 
खामेनेई ने पूरी दुनिया में जिहाद परोसा, वो इसी लायक : यति नरसिंहानंद

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश