जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने शुरू की नई पारी, अब यूट्यूब पर भी मिलेगा कॉमेडी का डबल-डोज

On

मुंबई। 9 करोड़ के कर्ज में डूबे अभिनेता राजपाल यादव 13 दिन की जेल काटने के बाद बाहर आ चुके हैं और दोबारा काम पर वापसी भी कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में वैनिटी वैन से काम पर वापसी की वीडियो शेयर की और सपोर्ट करने वाले सभी लोगों को दिल से धन्यवाद दिया था। अब अभिनेता ने फिल्मों के साथ-साथ नए काम की शुरुआत भी कर दी है।

मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में जनरेटर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही, बाल-बाल बचे कर्मचारी

भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला  ये भी पढ़ें  भाकियू शिक्षक प्रकोष्ठ का बड़ा फैसला: इस साल नहीं मनाएंगे होली, विरोध में मौन संकल्प, TET की अनिवार्यता के खिलाफ लिया फैसला

अभिनेता ने फैंस से गुजारिश की है कि उनका प्यार और सपोर्ट बहुत जरूरी है। अभिनेता राजपाल यादव ने अपना नया यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिस पर वे नए तरीके से मनोरंजन परोसने वाले हैं। अभिनेता ने वीडियो जारी कर बताया कि उनके करियर में नई चीज जुड़ रही है और वो है यूट्यूब चैनल। उन्होंने कहा, "एक नई पारी की शुरुआत करने के लिए कई दिनों से तैयारी कर रहा था और आज, वह दिन आ गया है। आज से हमारा यूट्यूब चैनल शुरू हो रहा है, जिसका आधिकारिक नाम राजपाल नौरंग यादव है।"

अमेरिका: पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का एपस्टीन से किसी भी तरह की मुलाकात से इनकार  ये भी पढ़ें  अमेरिका: पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का एपस्टीन से किसी भी तरह की मुलाकात से इनकार

अभिनेता के चैनल का मिशन बुढ़े हो या नौजवान, हमको मनोरंजन मिले एक समान है। मतलब अब सिर्फ फिल्मों के जरिए ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया के जरिए भी गुदगुदाने वाले हैं। अभिनेता राजपाल फिलहाल जेल से बाहर आने के बाद कमबैक के लिए पूरी तरह तैयार है। सिनेमाघरों में अभिनेता की फिल्म 'भूत-बंगला' 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। अभी सिर्फ फिल्म से जुड़े पोस्टर और पहला गाना रिलीज हुआ है।

फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है और फैंस बेसब्री से फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अभिनेता को 9 करोड़ के कर्जवापसी मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में 13 दिन बिताने पड़े थे। अभिनेता ने कर्ज अपनी फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए लिया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरीके से पिट गई और यही वजह रही कि अभिनेता कर्जे में डूब गए। अभिनेता को कर्ज से उबारने और जेल से बाहर निकालने की मुहीम अभिनेता सोनू सूद ने शुरू की, और फिर धीरे-धीरे बॉलीवुड के बड़े चेहरे ने अभिनेता को बाहर निकालने के लिए मदद के लिए बड़ी राशि दान की।

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर: स्थानीय मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एक्स-रे तकनीशियन की मौत के बाद अब मामला एक नया मोड़ ले चुका...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में हो रहा था महिला उत्पीड़न, तकनीशियन की मौत से 'खुला राज', चार आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुजफ्फरनगर:    शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का 'चक्रव्यूह' अभियान रंग ला रहा है। शनिवार को कोतवाली नगर पुलिस काली...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: पुलिस के 'चक्रव्यूह' में फंसा वांटेड अपराधी, काली नदी पुल के पास अवैध हथियार के साथ दबोचा

मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

मुरादाबाद: प्रदेश के मुरादाबाद जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस में आयोजित बैठक उस समय हंगामेदार...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में मंत्री अनिल कुमार की बैठक में 'मेयर' ने की शिकायत-'डीएम' नहीं उठाते फोन, 'एसएसपी' ने दिया जवाब तो गूंजे ठहाके !

हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास में शनिवार को पूर्व सैनिक पुर्नमिलन समारोह में हमीरपुर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  हमीरपुर-आसपास  
हमीरपुर व बांदा के 29 वीर नारियों को मिला सम्मान...कर्नल सोफिया कुरैशी ने भी पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

प्रयागराज। शहर के सम्मानित उद्योगपति एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इक़बाल शेरवानी द्वारा आयोजित रोजा-इफ्तार कार्यक्रम में शनिवार काे शामिल...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
त्योहारों पर गले मिलना ही हमारी हिंदुस्तानियत है': होली से पहले अखिलेश यादव का बड़ा संदेश

उत्तर प्रदेश

शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

देवरिया। जनपद में बीते दिनों गोरखपुर निवासी सहायक अध्यापक केएम सिंह आत्महत्या मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
शालिनी श्रीवास्तव के निलंबन पर डायट प्राचार्य अनिल कुमार को मिला बीएसए का अतिरिक्त कार्यभार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
इलाहाबाद हाईकोर्ट की बागपत जिलाधिकारी को अंतिम चेतावनी, 5 फरवरी को पेश होने के निर्देश